Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »
    जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है। गुरुवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल अंतर्गत विद्यापति नगर में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। इस अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग क्षेत्र के नागरिकों एवं दुकानदारों को केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की जनहितैषी योजनाओं से से संबंधित पत्रकों का वितरण कर योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत लोगों के घरों व दुकानों पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल की प्रमुख उपलब्धियों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार को टोल फ्री नंबर के माध्यम से समर्थन देने का आग्रह किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान राज्य सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार पर भी आमजनों को जागरूक किया।

    अभियान में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार के पिछले नौ वर्ष का शासनकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से परिपूर्ण है। मोदी सरकार के अब तक के नौ सालों में देश ने सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास को देखा है। सरकार ने न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया। आज दुनिया के अर्थशास्त्री, विश्लेषक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक नए विश्वास से भरी हुई है। उन्होंने कहा कि एक स्पष्ट दृष्टि, दृढ़ता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव किये गए हैं जिन्होंने न केवल देश में करोड़ों लोगों का उत्थान किया है बल्कि देश के बाहर भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया है।

    अभियान के दौरान बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, संजीव सिंह, संजय सिंह, बिनोद सिंह, कुमार अभिषेक, अरुण कुमार, पंकज मिश्रा, ओम पोद्दार, गंगा प्रसाद, रंजीत सिंह, विनय कुमार, संजय शर्मा, राकेश सिंह, गणेश पाल, रंजीत कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    जुगसलाई मंडल में सांसद विद्युत महतो एवं गोविंदपुर मंडल में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने महा जनसंपर्क अभियान में लिया भाग: जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई मंडल एवं गोविंदपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। जुगसलाई में मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन एवं गोविंदपुर में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व वाले अभियान में क्रमशः सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुर मुख्य मार्ग, हाट बाजार एवं गोविंदपुर कॉलोनी में जनसम्पर्क अभियान चलाकर केंद्र की मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों से आमजनों को अवगत कराया। गोविंदपुर मंडल में जिला मंत्री पप्पू सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, कमलेश सिंह, आशीष राय, बिमल बैठा, शिवजी प्रसाद, विमलकांत झा, इंदरजीत सिंह, राजीव चौहान, विकास सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपति-पत्नी के विवाद में पति ने पीट पीट कर ली पत्नी की जान
    Next Article हरिशयनी एकादशी के साथ ही शुभ लग्न समाप्त

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.