Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिनेश कुमार के आह्वान पर मथुरा बगान पार्क में लोगों ने श्रमदान कर चलाया स्वच्छता अभियान, स्थानीय विधायक और अक्षेस के विरुद्ध जताया सांकेतिक विरोध
    Breaking News झारखंड

    दिनेश कुमार के आह्वान पर मथुरा बगान पार्क में लोगों ने श्रमदान कर चलाया स्वच्छता अभियान, स्थानीय विधायक और अक्षेस के विरुद्ध जताया सांकेतिक विरोध

    Nijam KhanBy Nijam KhanJanuary 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *दिनेश कुमार के आह्वान पर मथुरा बगान पार्क में लोगों ने श्रमदान कर चलाया स्वच्छता अभियान, स्थानीय विधायक और अक्षेस के विरुद्ध जताया सांकेतिक विरोध*

    ● बस्तीवासियों ने बैठक कर रखा पार्क का नाम, स्वामी विवेकानंद पार्क का बैनर चस्पा

    गोलमुरी के टुइलाडुंगरी मथुरा बगान पार्क का मामला लगातार तूल पकड़ा जा रहा है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार पहले ही स्थानीय विधायक पर योजना को लटकाकर जनता को नुक्सान पहुंचाने का आरोप लगा चुके हैं, तो वहीं जमशेदपुर अक्षेस पर भी अकर्मण्यता का गंभीर आरोप है। दिनेश कुमार के आह्वान पर युवा दिवस के मौके पर स्थानीय बस्ती के लोग और भाजपा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्क में श्रमदान कर सफ़ाई अभियान चलाया। यह अभियान विधायक सरयू राय और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की अकर्मण्यताओं के विरुद्ध प्रतीकात्मक विरोध के रूप में आयोजित हुई। लोगों ने हाथों में सरयू राय और जेएनएसी क विरोध वाली तख्तियाँ हाथों में थामकर पार्क परिसर में झाड़ू लगाया और स्वच्छता अभियान चलाया। मौके पर मीडिया को संबोधन के क्रम में दिनेश कुमार ने बताया कि स्थानीय विधायक की मंशा महज़ वाहवाही बटोरने की होती है। काम करने के मामले में फिस्सडी रहते हैं। उनकी कार्यसंस्कृति लटकाने, अटकाने और भटकाने की रहती है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने लगे हाथों सरयू राय को नसीहत दिया कि बेहतर होगा कि जनता और जनहित के कार्यों में अवरोध न उतपन्न करें। और जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़ी इस पार्क के जीर्णोद्धार के लिए वांछित पहल करें ना कि राजनीति। दिनेश कुमार ने सफ़ाई अभियान में सहयोग करने वाले स्थानीय बस्ती के लोगों और गोलमुरी मंडल के भाजपाईयों के प्रति आभार जताया। सफ़ाई अभियान में मुख्य रूप से मिथलेश सिंह यादव,खेमलाल चौधरी,कुलवंत सिंह बंटी,धीरज पासवान,अशोक सामन्त,बंटी अग्रवाल,नरेंद्र कुमार ओझा,रंजीत गुप्ता,उत्तम चौधरी,शैलेश गुप्ता,विजय गौड़,श्रीनिवास राव श्रीनू,कामेश्वर साहू,राकेश कुमार,मुकेश चौधरी,आर के शुक्ला कल्लू,राज किशोर सिंह,पप्पू कलवार,वीरेंद्र दास सोनू, रेमन कुमार,सी एच लक्ष्मण राव,राकेश राव,मोहम्मद नौशाद,रंजीत कुमार सिंह,ऋषभ सिंह,विमला साहू,अजय कुमार साहू,मदन साहू,सतीश कुमार,किशोर कुमार राजा,सुरेंद्र कुमार,विकास सिंह,आदर्श कुमार क्षत्रिय,योगेश देवांगन मौजूद रहें।

    ● स्थानीय लोगों ने पार्क नामकरण किया, अब स्वामी विवेकानंद पार्क से जाना जायेगा

    मथुरा बगान पार्क अब स्वामी विवेकानंद पार्क के नाम से जानी जायेगी। स्थानीय लोगों ने बैठक कर के पार्क का नया नामकरण किया। नाम के पीछे तर्क है कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए। मालूम हो की जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़ी इस पार्क में युवा नशे का सेवन करते हैं। असमाजिक तत्वों के कारण माहौल अराजक बन रही है। ऐसे में जरूरी है कि युवाओं के भटकाव को सही मार्ग दिखाया जाए। बैठक के बाद पार्क में स्वामी विवेकानंद पार्क की नई पोस्टर भी चस्पा कर दी गई। वहीं नये नामकरण को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और जिला प्रशासन को भी पत्राचार कर अवगत कराया जायेगा। बैठक में टुइलाडूंगरी और मथुरा बागान निवासी सुरेंद्र सिंह,विनोद सिंह,विकास सिंह,सिनू राव,जितेंद्र साहू,राम कल्लू शुक्ला,रामाशंकर सिंह
    ,मनीष सिंह,राजकिशोर,पप्पू कलवार
    आदर्श सिंह,कृष्णा, गोलू ,रोहित प्रेम
    बबली देवी,महारानी देवी,सोनी देवी
    सुमित्रा देवी,ज्योति देवी,मुनिया देवी
    शकुंतला दे,फेकनी देवी
    मथुरा बागान की महिला सदस्य मौजूद रहें।

    रिपोर्ट:निजाम खान
    व्हाट्सएप:8210472858

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्षेत्र भ्रमण कर बीटीएम सुजीत कुमार ने सरसो, आलू एवं मसरूम की खेती की किसानों को दी आवश्यक जानकारी
    Next Article मौसमी दास ने विवेकानंद जयंती पर बच्चों के बीच बाटे पाठ्य सामग्री

    Related Posts

    नए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां

    May 15, 2025

    लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ: झाड़ियों से जीवन तक

    May 15, 2025

    काबिलियत और अंक: दोनों में फर्क समझें

    May 15, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां

    लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ: झाड़ियों से जीवन तक

    काबिलियत और अंक: दोनों में फर्क समझें

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.