Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर करेगी उपायुक्त कार्यालय का महाघेराव
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    जमशेदपुर महानगर करेगी उपायुक्त कार्यालय का महाघेराव

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची कब्रिस्तान के अवैध निर्माण को लेकर सोमवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर करेगी उपायुक्त कार्यालय का महाघेराव, हजारों यूवाओं के संग शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी

    जमशेदपुर। ग्रेजुएट कॉलेज के समीप साकची कब्रिस्तान में हो रहे बहुमंजिला इमरात के अवैध निर्माण को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर द्वारा 17 अक्टूबर (सोमवार) को प्रस्तावित उपायुक्त कार्यालय के महाघेराव के निमित्त शनिवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता सम्पन्न हुई। प्रेस वार्ता में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजयुमो झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान व अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर किये जा रहे व्यापक तैयारियों पर प्रेस-वार्ता को संबोधित किया।

    इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि ग्रेजुएट कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने कब्रिस्तान का अवैध द्वार खोला गया है। जहां अवैध द्वार खोलने के बाद बहुमंजिला इमारत खड़ी की जा रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस विषय को लेकर लगातार जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए निर्माण कार्य को पूर्ण रूप से रोकने की मांग की है। परंतु जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैये और अनदेखी के कारण साकची कब्रिस्तान में अवैध निर्माण रुकने का नाम नही ले रहा है। जिला प्रशासन के उदासीन रवैये के विरोधस्वरूप भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के हजारों युवा कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर अवैध निर्माण पर कठोर कार्रवाई करने की मांग करेंगे। उनहोंने बताया कि महाघेराव को लेकर समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने शहर के युवाओं, छात्रों से महाघेराव में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है।

    भाजयुमो झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार ने बताया कि ग्रेजुएट कॉलेज स्थापना के बाद से ही साकची कब्रिस्तान में आवैध निर्माण कार्य जोड़ पकड़ने लगा। ऐसे अवैध निर्माण कार्य के बाद इन बहुमंजिला इमारतों में मदरसा संचालित करने और इसका व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा। महिला कॉलेज के समीप ऐसे प्रयोग से युवा छात्राओं के लव-जिहाद का शिकार होने की संभावनाओं से भी इनकार नही किया जा सकता है। शिक्षा के मंदिर के समीप कब्रिस्तान का अवैध द्वार खोलने और इसके व्यवसायीकरण का भाजयुमो पुरजोर विरोध करती है। साथ ही मांग करती है कि कब्रिस्तान में अवैध रूप से चल रहे निर्माण को बंद कराया जाए एवं निर्मित ढांचे को ध्वस्त किया जाए। कब्रिस्तान को कब्रिस्तान के रूप में उसके मूल प्रकृति के साथ संरक्षित रखा जाए। किसी भी परिस्थिति में कब्रिस्तान में अन्य निर्माण कार्य की अनुमति प्रशासन न दें।

    वहीं, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि महाघेराव को लेकर भाजयुमो सभी पहलुओं पर व्यापक तैयारी कर रही है। सोमवार को महानगर अंतर्गत 28 मंडलों से हज़ारों युवा कार्यकर्ता राज्य सरकार की तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। सुबह 10 बजे साकची नेताजी सुभाष मैदान में कार्यकर्ता एकत्रित होंगे, जहां से जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय कूच करेंगे। अमित अग्रवाल ने बताया कि महाघेराव में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी शामिल होंगे और युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

    प्रेस वार्ता के दौरान भाजयुमो मीडिया प्रभारी अमित सिंह, प्रकाश दुबे, शशांक शेखर, अभिषेक दे, सौरव कुमार उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईएमएफ का अनुमान- 2027 में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा भारत
    Next Article एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा जिला जामताड़ा का एक शिष्टमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष निलाम्बर मंडल के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक जामताड़ा से मिलकर विभिन्न समस्याओं का निदान हेतु अवगत कराया

    Related Posts

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    May 12, 2025

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    May 12, 2025

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    जमशेदपुर मे संभावित हवाई हमले व अन्य आपदा प्रबंधन के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.