Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईएमएफ का अनुमान- 2027 में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा भारत
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    आईएमएफ का अनुमान- 2027 में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा भारत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुके भारत को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने नया दावा किया है. आईएमएफ के अनुसार मौजूदा विकास दर के आधार पर भारत 2027 में जर्मनी और 2029 में जापान से आगे निकलकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

    भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार इस साल पहली तिमाही में विकास दर 13.5 प्रतिशत रही है. इस दर से भारत के इस वित्त वर्ष में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था रहने की संभावना है. पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ अरविंद विरमानी का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था का सफर आगे भी जारी रहेगा और भारत आने वाले कुछ साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

     

    आर्थिक रूप विकसित दुनिया के बड़े देशों की अर्थव्यस्थाओं पर रूस यूक्रेन युद्ध, महंगाई में इजाफे के कारण संकट के बादल छाये हुए हैं. इन देशों पर मंदी आने का खतरा मंडरा रहा है. पर भारत को दुनिया का चमकता सितारा बताया जा रहा है. आईएमएफ ने जब दुनिया के कई देशों के विकास दर के अनुमान को घटा दिया है पर उसका मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इन सभी चुनौतियों के बावजूद 6.8 प्रतिशत की दर से मौजूदा वित्त वर्ष में विकास करेगी जो अमेरिका-चीन के मुकाबले कहीं ज्यादा है.

     

    भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2028-30 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अथज़्व्यवस्था बन जाएगा. 2014 में भारतीय अथज़्व्यवस्था दुनिया में 10वीं सबसे बड़ी थी, इस लिहाज से 7 स्थान का बदलाव दिख सकता है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार भारत अपनी अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से अब ज्यादा पीछे नहीं है.

     

    आईएमएफ के अनुसार 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था जर्मनी के बराबर दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी. 2026-27 में भारतीय अर्थव्यवस्था का साइज बढ़कर 4.94 ट्रिलियन डॉलर का हो जाएगा. और उसके बाद के वर्ष 2027- 28 में भारतीय अर्थव्यवस्था जापान के 5.17 ट्रिलियन डॉलर के मुकाबले बढ़कर 5.36 ट्रिलियन डॉलर की होगी.

     

    2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था का साइज 3.18 ट्रिलियन डॉलर का रहा था. जबकि 2021 में यूके की अर्थव्यवस्था का आकार 3.19 ट्रिलियन डॉलर था. भारत में अप्रैल से मार्च की अवधि को वित्त वर्ष माना जाता है. जबकि यूके में कैलेंडर वर्ष को ही वित्त वर्ष माना जाता है. हाल ही में यूनाइटेड किंग्डम को पीछे छोड़ भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में कामयाब रही. हालांकि ये डाटा तिमाही आंकड़ों के आधार पर तैयार किए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति बाइडन का बड़ा बयान- पाकिस्तान को बताया दुनिया का सबसे खतरनाक देश
    Next Article जमशेदपुर महानगर करेगी उपायुक्त कार्यालय का महाघेराव

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.