Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 के दूसरे फेज के रोकथाम एवं राज्यों में किए जा रहे उपायों पर विचार विमर्श किया गया
    Breaking News झारखंड

    लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 के दूसरे फेज के रोकथाम एवं राज्यों में किए जा रहे उपायों पर विचार विमर्श किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 19, 2021Updated:April 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    रांची/जामताड़ा: अध्यक्ष विधानसभा झारखंड रविंद्र नाथ महतो ने सोमवार को अपने गृह जिला जामताड़ा समाहरणालय स्थित एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड राज्य में कोविड-19 फेज-टू के रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों से अवगत कराया।विस अध्यक्ष ने बताया कि राज्य में 16 अप्रैल 2021 के प्रातः 09:00 बजे तक कोविड-19 संक्रमित मामलों की संख्या 151272 है जबकि 129301 मरीज स्वस्थ होकर रोग मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 20651 है तथा 1320 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है|विस अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि 16 जनवरी 2021 से राज्य में कोविड-19 टीकाकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार के मार्गदर्शिका के अनुसार प्रथम फेज में हेल्थ केयर वर्कर्स, द्वितीय फेज में फ्रंट लाइन वर्कर्स तथा तृतीय फ्रिज में 60 प्लस आयु वाले एवं 45 से 59 आयु वर्ग वाले व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। दिनांक 15 अप्रैल 2021 को कुल 37493 डेज वैक्सीन लगाया गया है। अभी तक कुल 2324693 व्यक्तियों को प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया है जबकि 326215 व्यक्तियों को टीका का दूसरा डोज का दिया गया है। दिनांक 15 अप्रैल 2021 तक कोविशील्ड टीका की कुल 563626 डोज तथा वैक्सीन 197160 डोज उपलब्ध है।
    उन्होंने आगे बताया कि सामान्य बेड की संख्या 9760, ऑक्सीजन सपोर्ट बेड की संख्या 3802 आईसीयू 2077 वेंटीलेटर बेड 634 जो कि हमारे राज्य की जनसंख्या के कोविड-19 पॉजिटिव संख्या के अनुकूल कम है। इसलिए राज्य विषम परिस्थितियों से जूझ रहा है आज हमारे राज्य में यह सब नियायत जरूरी है।आपके निर्देश के आलोक में पहले पब्लिक सपोर्ट ऑफिस बनाया गया था। कोविड-19 से ग्रसित तमाम लोगों को सहायता मुहैया भी कराया गया था और इसका अच्छा रिजल्ट भी मिला था।विस अध्यक्ष द्वारा लोकसभा अध्यक्ष से रेलवे के अस्पताल, कंपनी के अधीन अस्पताल, कोयला मंत्रालय के अधीन अस्पताल सहित अन्य अस्पताल को राज्य सरकार को मदद करने हेतु आग्रह किया गया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कहां गया कि प्रचार और प्रसार सबसे जरूरी है। आज भी हम लोग संपूर्ण रूप से गांव में रहने वाले लोगों में से हैं। कोविड-19 के प्रति जागरूकता पैदा होना चाहिए था जो अभी तक नहीं हो पाया है। आज भी कोविड-19 के दिशा निर्देश हर लोगों का उत्तरदायित्व एवं कर्तव्य है को भलीभांति पूर्ण करवाने में हम लोग सफल नहीं हो पाए हैं। इसलिए केंद्र की ओर से ऐसा भी एक प्रयास होना चाहिए ताकि लोग जागरूक हो। जब तक लोगों में जानकारी का अभाव रहेगा तब तक संक्रमण रोकने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। जो लोग संक्रमित हो गए हैं उन को बचाना है और जो लोग संक्रमित नहीं हुए है उसको भी बचाने के लिए एक सफल प्रयास करना होगा।पुनः विस अध्यक्ष ने सभापति लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का धन्यवाद ज्ञापन किया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमल्हीपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया रणजीत पर जान लेवा हमला। 30 राउंड गोली फायरिंग
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.