Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा रेल हादसे में : CBI ने एक अधिकारी समेत 5 लोगों को लिया हिरासत में, बाहानगा स्‍टेशन को किया सील
    Headlines ओड़िशा

    ओडिशा रेल हादसे में : CBI ने एक अधिकारी समेत 5 लोगों को लिया हिरासत में, बाहानगा स्‍टेशन को किया सील

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ओडिशा रेल हादसे में : CBI ने एक अधिकारी समेत 5 लोगों को लिया हिरासत में, बाहानगा स्‍टेशन को किया सील
    ओडिशा में 2 जून को हुए भयावह रेल हादसे के बाद से सीबीआई की दस सदस्‍यीय टीम निरंतर जांच में जुटी हुई है। इस दौरान केंद्रीय जांच ब्‍यूरों को कई अहम सुराग मिले हैं और इस सिलसिले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
    ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा में 2 जून को 288 लोगों की जान लेने वाले भयावह रेल हादसे में केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (सीबीआई) ने  पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पांच लोगों में एक अधिकारी भी शामिल है। सीबीआई ने कथित तौर पर बहानागा एएसएम को हिरासत में लिया है।

     

     

    CBI की दस सदस्‍यीय टीम कर रही मामले की जांच
    रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना की जांच के दौरान केंद्रीय ब्यूरो ने कई लोगों से पूछताछ की और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। उल्लेखनीय है कि बीते 2 जून को भीषण ट्रेन हादसे के बाद से सीबीआई मामले की जांच कर रही है। सीबीआई की दस सदस्यीय टीम इस मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच कर रही है।

    CBI की इजाजत के बगैर स्‍टेशन पर नहीं रूक सकती कोई ट्रेन
    लगभग नौ अधिकारी, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभारी थे, अब सीबीआई की जांच के दायरे में हैं। केंद्रीय ब्यूरो सहायक स्टेशन मास्टर और गेट मैन से पूछताछ कर रहा है।

    बाहानगा बाजार थाने को सील कर दिया गया है, जबकि वैज्ञानिक टीम ने कई नमूने जब्त किये हैं। रिले रूम को भी जांच के दायरे में ले लिया है। इस स्टेशन पर किसी भी ट्रेन को तब तक रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक कि सीबीआई इसकी अनुमति नहीं देगी।

     

     

     

    CBI के हाथ लगा अहम सुराग
    इस जांच को लेकर दक्षिण-पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने शनिवार को बताया था कि अगले आदेश तक कोई भी ट्रेन बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। गौरतलब है कि हादसे के बाद से ही सीबीआई की टीम बालेश्वर में डेरा डाले हुए हैं। सीबीआई टीम को इस हादसे का सुराग हाथ लग गया है।

    CBI को हादसे से संबंधित मिली कई अहम जानकारियां
    बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन का सीबीआई की टीम लगातार दौरा कर रही है। जांच के दौरान सीबीआई ने स्टेशन में मौजूद विभिन्न कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क को भी जब्त किया है। इसके अलावा रिकॉर्ड किए गए कई महत्वपूर्ण तथ्य भी संग्रह किए हैं। बाद में बाहानगा स्टेशन के अन्दर मौजूद प्राइवेट नंबर एक्सचेंज बुक की जांच की। टीम ने इस समय के दौरान रिले रूम, पैनल रूम एवं डाटा लाॅकर को सील कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजी-20 की बैठक में बोले पीएम मोदी , “विकास लक्ष्यों को बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी”
    Next Article एमजीएम अस्पताल मे घंटो गुल रही बिजली , बेहाल डाक्टरों तथा मरीजों

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.