Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा: मोहन चरण माझी ने शपथ ग्रहण से पहले महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित की
    Breaking News Headlines ओड़िशा राजनीति

    ओडिशा: मोहन चरण माझी ने शपथ ग्रहण से पहले महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ओडिशा: मोहन चरण माझी ने शपथ ग्रहण से पहले महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित की

    भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे मोहन चरण माझी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले, बुधवार की सुबह भुवनेश्वर में राज्य की महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे के वी सिंह देव और प्रभाती परिदा के साथ माझी ने गोपबंधु चौक पर उत्कल मणि गोपबंधु दास, राजभवन के बाहर उत्कल गौरव मधुसूदन दास, पावर हाउस चौक पर श्रीराम चंद्र भंज देव, एजी चौक पर परला महाराजा कृष्ण चंद्र गजपति और रामचंद्र मर्दराज देव की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

     

     

    उन्होंने वाणी विहार चौक पर फकीर मोहन सेनापति, मेफेयर चौक पर धरणीधर भुइयां, कलिंगा अस्पताल चौक पर गंगाधर मेहर और मैत्री विहार में बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

    चार बार विधायक रह चुके माझी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए नई सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर काम शुरू हो जाएगा।

     

     

    उपमुख्यमंत्री देव ने कहा, “जिस क्षण हम शपथ लेंगे, हम अपने चुनावी घोषणापत्र में लोगों से किए गए वादों पर काम करना शुरू कर देंगे। हम लोगों के पास उनका आशीर्वाद मांगने गए थे और उन्होंने हमें सरकार में आने का अवसर देकर कृपा की है।”

    बैठक के बाद माझी ने कहा कि एक पार्टी के 24 साल के शासन के बाद लोगों की न्यूनतम जरूरतें पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “लेकिन यहां लोग सामान्य जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।”

     

     

    हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के साथ साथ ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में, बीजू जनता दल की पराजय हुई है। राज्य विधानसभा की कुल 147 सीट में से भाजपा को 78 सीट पर जीत हासिल हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकारी पानी कनेक्शन को लेकर व्यक्ति की कुल्हाड़ी मार कर हत्या,आरोपी फरार
    Next Article मैं इस दुविधा में हूं कि वायनाड का सांसद बना रहूं या रायबरेली का: राहुल गांधी

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.