Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओड़िसा: दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर, 10 की मौत, कई यात्री घायल
    Breaking News Headlines ओड़िशा

    ओड़िसा: दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर, 10 की मौत, कई यात्री घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ओड़िसा: दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर, 10 की मौत, कई यात्री घायल
    भुवनेश्वर. ओडिशा में रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक बस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. घटना गंजाम जिले की है, जहां यात्रियों से भरी ओडिशा रोडवेज बस और एक निजी बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई. हादसे में कई यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए बेरहामपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर बेरहामपुर के एसपी सरवन विवेक ने माडिया से बात करते हुए कहा है कि घटना रविवार रात करीब 1 बजे के आसपास की है. दुर्घटना में निजी बस के कई यात्रियों की मौत हो गई है जबकि कई घायल भी हैं. वहीं, ओडिशा रोडवेज बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

     

     

     

    जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई ओडिशा रोडवेज की बस रायगढ़ा से भुवनेश्वर जा रही थी जबकि निजी बस बेरहामपुर से बारितियों को लेकर लौट रही थी. घटना के बाद कई यात्री बस में फंसे थे जिन्हें पुलिस और फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बाहर निकाला. हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं है कि दो बसों के बीच में आमने-सामने की टक्कर के पीछे क्या वजह रही है.घटना को लेकर ओडिशा सरकार की ओर से घायलों को इलाज के लिए 30 रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है. वहीं, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार वालों को 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि घटना में मरने वालों की बढ़ भी सकती है क्योंकि कई यात्री बुरी तरह से घायल हुए हैं.

     

     

     

    हादसे के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. घटना में एक बस सड़क पर ही पलट गई थी जिसकी वजह से काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा. आनन-फानन में पुलिस ने किसी तरह से बस को सड़क के किनारे कर ट्रैफिक बहाल की. घटना के बाद आसपास के लोग भी सड़क पर इकट्ठा हो गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमाचल: हमीरपुर, शिमला और सोलन में बादल फटने से 6 लोगों की मौत, 12 गाड़ियां बहीं
    Next Article सस्पेक्टेड मिजिल्स रोगी की जांच हेतु ली गई ब्लड सैंपल

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.