Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नूपुर शर्मा की जुबान काटने पर इनाम घोषित करने वाला भीम सेना चीफ गिरफ्तार
    Breaking News Headlines राजनीति

    नूपुर शर्मा की जुबान काटने पर इनाम घोषित करने वाला भीम सेना चीफ गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को धमकाने के मामले में भीम सेना चीफ के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर को भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ हिंसा का आह्वान करने और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बता दें कि सतपाल तंवर ने बीते दिनों ऐलान किया था कि जो भी नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाएगा, उसे एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा.दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गुरुवार को नवाब सतपाल तंवर को गुरुग्राम स्थित आवास से गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त में आई है, जब गुरुग्राम पुलिस ने तंवर के खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, उकसाने, जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गाय है. बीजेपी यूथ विंग की अध्यक्ष सर्वप्रिया त्यागी ने सतपाल तंवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
    साइबर सेल के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने वीडियो को संज्ञान में लिया, जिसमें उन्हें जानलेवा धमकी वाले बयान देते हुए सुना जा सकता है और वह वीडियो के जरिए नफरत फैलाने की कोशिश करते दिखते हैं. हमने सतपाल तंवर को गुरुग्राम से अरेस्ट किया है. उन पर आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी), 509 (एक महिला का अपमान) और 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने कहा कि तंवर ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी है और पहले भी इनाम की घोषणा की है. साइबर सेल की टीम उससे पूछताछ कर रही है. बता दें कि कुछ दिनों पहले एक ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग के मुद्दे पर एक टीवी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह बवाल शुरू हुआ. इसी टिप्पणी की वजह से नूपुर शर्मा को भाजपा ने पार्टी से निलंबित कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article28-29 जून को श्रीनगर में होगी GST काउंसिल की मीटिंग, ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स लगाने पर फैसला संभव
    Next Article कीव पहुंचे मैक्रों और जर्मन चांसलर, यूक्रेन के डोनबास-ल्वीव शहरों में तबाही

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    July 4, 2026

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    July 4, 2026

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.