एनएसयूआई का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ पोस्टर प्रदर्शन, छात्रों में जागरूकता का संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर — पूर्वी सिंहभूम जिला एनएसयूआई के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह के नेतृत्व में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ पोस्टर प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में अनेक छात्र शामिल हुए और संदेश से प्रभावित हुए।

सचिन कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र बचाने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसमें सभी को साथ देना चाहिए। कार्यक्रम में अंकित कुमार, आयुष कुमार, प्रेम टुडू, विकास कुमार, विकास गोप, गुलशन कुमार, आशीष कुमार, सौरव राजवंशी, रजनी सोखी और भारती सैनी मौजूद रहे।


