Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हर मुस्कुराहट मासूम नहीं होती, घर में भी गद्दार का नेटवर्क हवाला के जरिए पैसे का लेन देन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हर मुस्कुराहट मासूम नहीं होती, घर में भी गद्दार का नेटवर्क हवाला के जरिए पैसे का लेन देन

    News DeskBy News DeskMay 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हर मुस्कुराहट मासूम नहीं होती, घर में भी गद्दार का नेटवर्क हवाला के जरिए पैसे का लेन देन

    घर की विभीषण है युटुबर ज्योति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    ‘जासूस’ ज्योति मल्होत्रा पर एक और चौंकाने वाला खुलासा! सरगोधा वाली तस्वीर भी आई सामने

    ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान को भारत की गोपनीय सैन्य जानकारियां भेजने का आरोप है जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तान के साथ कनेक्शन के नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ज्योति मल्होत्रा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह सरगोधा में पाकिस्तान एयर फोर्स के ऑफिसर की वाइफ के साथ भी दिख रही है।

     

    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान से कनेक्शन के एक-एक सबूत सामने आ रहे हैं। एक तस्वीर में ज्योति मल्होत्रा सरगोधा में पाकिस्तान एयर फोर्स के ऑफिसर की वाइफ के साथ दिख रही है।

     

    ज्योति मल्होत्रा के साथ कई यूट्यूबर के तार भी जुड़ते जा रहे हैं। ‘डॉक्टर यात्री’ के यूट्यूबर के साथ ज्योति की तस्वीर सामने आई है। डॉक्टर यात्री के यूट्यूबर पिछले साल पाकिस्तानी दूतावास की नेशनल डे पार्टी में शामिल हुए थे। ज्योति की तरह ‘डॉक्टर यात्री’ के यूट्यूबर भी पाकिस्तान जा चुके हैं।

     

    ज्योति के साथ गुरुग्राम से यूट्यूबर मनु मेहता का भी कनेक्शन सामने आया है। दोनों की साथ में तस्वीर सामने आई है। पाकिस्तानी दूतावास में इनकी मुलाकात हुई थी। इनसे बात करते हुए ज्योति बताती है कि इसके दादा मुलतान से है और दादी बहावलपुर से है।

     


    इसके अलावा ओडिशा के पुरी की प्रियंका सेनापति के साथ भी ज्योति मल्होत्रा की फोटो सामने आई है। ये ज्योति मल्होत्रा के साथ केरल और पहलगाम भी गई है और इसने पाकिस्तान की भी यात्रा की है। ये कई ब्लॉग्स में ज्योति के साथ देखी गई है।

     

    पाकिस्तान जाने के लिए वीजा के सिलसिले में ज्योति का भारत स्थित पाकिस्तान हाईकमीशन जाना हुआ था। पाकिस्तान हाईकमीशन में ज्योति की मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई। ज्योति ने पाकिस्तान हाई कमीशन के अंदर का वीडियो बनाया है। इस वीडियो में ज्योति के साथ जो शख्स दिखा, वो एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश है। ये पाकिस्तान हाईकमिशन में काम करने वाला वही दानिश है, जिसे भारत सरकार ने 13 मई को परसोना नॉन ग्राटा डेक्लेयर करते हुए देश छोड़ने का आदेश दे दिया था।

    ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान को भारत की गोपनीय सैन्य जानकारियां भेजने का आरोप है। ज्योति मल्होत्रा ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है। ज्योति दो बार पाकिस्तान भी गई है। यूट्यूब पर ज्योति के चैनल के 3 लाख 77 हजार सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम में ज्योति के 1 लाख 32 हजार सब्सक्राइबर हैं। फेसबुक में ज्योति के 3 लाख 21 हजार फॉलोअर्स हैं।

    पहलगाम, पाकिस्तान और चीन… ज्योति मल्होत्रा जासूसी कांड में आया नया मोड़, अचानक घूम गई जांच की सुई

    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को लेकर नया खुलासा हुआ है. वह पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान गई थी और आईएसआई एजेंट से संपर्क में थी. इतना ही नहीं, वह अटैक से पहले पहलगाम भी गई थी.

    अटैक से पहले पहलगाम क्यों?
    यूट्यूबर ज्योति को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शेष पॉल वैद्य के खुलासे से हड़कंप मच गया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘क्या यह महज एक संयोग है कि पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी (संभवतः आईएसआई एजेंट) दानिश से हनी ट्रैप की शिकार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जनवरी 2025 में पहलगाम गई थी? बताया जा रहा है कि वह आईएसआई हैंडलर्स को संवेदनशील जानकारी दे रही थी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी खुफिया एजेंसियां ​​आमतौर पर उन लोगों पर नजर रखती हैं जो पाकिस्तान, चीन और अब बांग्लादेश जैसे दुश्मन देशों या उच्चायोगों का अक्सर दौरा करते हैं.’
    जो नए-नए खुलासे हो रहे हैं उस पर अगर गौर करें तो आप कह सकते हैं कि हर मुस्कुराहट मासूम नहीं होती उसके चहरे मासूम होते हैं लेकिन अंदर जहर भरा रहता है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसासाराम: दोस्तों ने की 18 वर्षीय युवक की हत्या, शव नाले में फेंका; चार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article समस्तीपुर में लूट की वारदात के बाद भीड़ ने ली कानून अपने हाथ में, एक अपराधी की पीट-पीटकर हत्या

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.