Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बस संचालन का सेंटर पॉइंट बनने की राह पर नोएडा
    Headlines उत्तर प्रदेश

    बस संचालन का सेंटर पॉइंट बनने की राह पर नोएडा

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaSeptember 10, 2022Updated:September 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    158 करोड़ की लागत से यूपी का अत्‍याधुनिक बस टर्मिनल बनकर तैयार

    रविवार को सूबे के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करेंगे निरीक्षण

    नोएडा प्राधिकरण जल्‍द यूपी रोडवेज को सौंपेगा बसों के संचालन का जिम्‍मा

    नोएडा। जल्‍द ही नोएडा बस संचालन का सेंट्रल प्‍वाइंट बनने वाला है, क्‍योंकि नोएडा में उत्‍तर-प्रदेश का सबसे अत्‍याधुनिक बस टर्मिनल बनकर तैयार हो गया है। जल्‍द ही, लोगों को दूसरे शहर जाने के लिए बस यहीं से मिलने लगेगी। सेक्‍टर-84 में बनाए गए टर्मिनल के निर्माण में लगभग 158 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। सूबे के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रविवार को इस बस टर्मिनल का निरीक्षण करेंगे, जबकि सोमवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ग्रेटर नोएडा के एक्‍सपो सेंटर में आयोजित होने वाले विश्‍व डेयरी सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे।

    दरअसल, इस बस टर्मिनल का निर्माण कार्य साल 2015 में शुरू हुआ था, लेकिन 2018 में इसका निर्माण कार्य रुक गया था। कोरोना-लॉकडाउन के बाद इसका काम दोबारा शुरू हुआ था, अब निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आगामी दीपावली तक यहां से बसों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। आठ मंजिला इस बस टर्मिनल से एक साथ 40 बसों का संचालन किया जा सकेगा। नोएडा अथॉरिटी ने बस टर्मिनल को परिवहन विभाग को सौंपने की तैयारी कर ली है, जिसके तहत राज्‍य परिवहन निगम के मुख्‍य महाप्रबंधक संजय शुक्‍ल और निगम के स्‍थानीय अधिकारी विनय ने टर्मिनल का दौरा किया और संचालन को लेकर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से बातचीत की।

    टर्मिनल में यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से भी पुख्‍ता इंतजाम रहेंगे। यहां लगाए गए सीसीटीवी की फुटेज परिसर में ही बनी पुलिस चौकी में 24 घंटे देखे जाएंगे। वहीं, टर्मिनल में सिविल पुलिस के साथ ही सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती भी की जाएगी।

    कई सुविधाओं से लैस है टर्मिनल

    31 हजार वर्गमीटर में बना यह बस टर्मिनल कई अन्‍य सुविधाओं से भी लैस है, जिसमें 38 टैक्सी, 33 ऑटो, 24 स्टाफ कार की पार्किंग व्यवस्था के अलावा टर्मिनल पर ही बस रिपेयर और वॉशिंग एरिया भी बनाया गया है। वहीं, ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन, बुकिंग सेंटर, शॉपिंग सेंटर, बैंक, एटीएम, फायर कंट्रोल रूम, प्राइमरी हेल्‍थ सेंटर, कैफेटेरिया, वेटिंग एरिया और ऑफिस होंगे, जबकि टर्मिनल के दूसरे फ्लोर पर होटल की तरह किराए पर कमरे मिलेंगे। तीसरे से आठवें फ्लोर तक शॉपिग सेंटर, एटीएम, बैंक वह सुविधाएं दी जाएंगी।

    ट्रेन और बसों के लिए होंगे बुकिंग काउंटर

    बस टर्मिनल पर ही ट्रेन और बसों के लिए बुकिंग काउंटर खोले जा रहे हैं। ऑफिशियल स्‍पेस और कमर्शियल स्‍पेस की बिक्री प्राधिकरण खुद करेगा। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में यात्री निवास, साइबर कैफे और फूड कोर्ट बनाए जाएंगे। प्राधिकरण डीजीएम एसपी सिंह ने बताया कि उत्‍तर-प्रदेश राज्‍य परिवहन निगम इस इमारत के ग्राउंड फलोर को जल्‍दी लेगा। इसके बाद नोएडा शहर में बस संचालन का यह सेंटर पॉइंट बन जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से अखिल झारखंड सीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
    Next Article कनिका मान हैवी ज्वैलरी के साथ बिना ब्लाऊज के साड़ी में आईं नजर

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.