Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत भ्रमण कर विकास योजनाओं का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत भ्रमण कर विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत भ्रमण कर विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की प्रभावशीलता को परखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है । उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड और नगर निकाय के लिए नियुक्त नोडल पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक शनिवार को पंचायतों और वार्डों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति और सेवाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा की जाती है ।

    इस अभियान के तहत आज उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने जमशेदपुर सदर का लुआबासा पंचायत, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद ने पटमदा में पटमदा पंचायत, एलआरडीसी धालभूम श्री गौतम कुमार ने पोटका का सोहदा, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार ने बोड़ाम का बोंटा, सुदीप्त राज ने घाटशिला में काशिदा, अमन कुमार ने मुसाबनी का सुरदा, डीएसओ ने डुमरिया में केन्दुआ, एसओआर ने धालभूगगढ़ का महुलीशोल, डीसीएलआर घाटशिला ने बहरागोड़ा में छोटा पारूलिया, निदेशक एनईपी ने गुड़ाबांदा में बालिजुड़ी, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह ने जमशेदपुर अक्षेस, जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने मानगो नगर निगम, जिला परिवहन पदाधिकारी ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का निरीक्षण किया ।

    नोडल पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, जन वितरण प्रणाली दुकान, मनरेगा कार्यस्थल और पंचायत भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित सुविधाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और नागरिकों तक इनकी पहुंच को परखा गया ।

    इस निरीक्षण से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप हो और लाभार्थियों को सुविधाएं समय पर तथा पारदर्शी तरीके से प्राप्त हों। यह प्रक्रिया एक नियमित अनुश्रवण अभ्यास है, जिसका उद्देश्य न केवल योजनाओं की समीक्षा करना है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर सुधारात्मक कदम उठाना भी है

    नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत भ्रमण कर विकास योजनाओं का किया निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article161 वृद्धा पेंशन का प्रमाण पत्र वितरित
    Next Article शहरी सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार हो, ट्रैफिक व्यवस्था बने सुगम: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी

    Related Posts

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    June 19, 2026

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.