Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहरी सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार हो, ट्रैफिक व्यवस्था बने सुगम: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शहरी सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार हो, ट्रैफिक व्यवस्था बने सुगम: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहरी सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार हो, ट्रैफिक व्यवस्था बने सुगम: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी

    नगर निकायों की योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, नागरिक शिकायतों के डिजिटल समाधान तंत्र पर भी दिया बल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नगर निकायों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में शहरी नागरिक सुविधाओं, राजस्व संग्रहण, सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता, अवैध निर्माण पर कार्रवाई, पार्किंग व्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई।

    उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शहरी ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु अवैध पार्किंग पर जुर्माना, नए पार्किंग स्थल चिन्हित कर टेंडर प्रक्रिया तेज की जाए। बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण आवासों को जल्द लाभुकों को सौंपने का भी निर्देश दिया गया। नक्शा नियमों का उल्लंघन कर निर्माण करने वालों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई, नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम के विकास तथा पेयजल व्यवस्था का जिम्मा नगर निकायों द्वारा उठाने की भी बात कही गई।

    बैठक में पीएम स्वनिधि, पीएमएफएमई, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना सहित अन्य योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए लाभुकों तक योजनाओं के लाभ को समय पर पहुंचाने पर जोर दिया गया नक्शा विचलन करने वालों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई उपायुक्त ने भवन निर्माण कार्य में नक्शा नियमों के उल्लंघन पर स्पष्ट निर्देश दिया कि नक्शा विचलन कर निर्माण करने वाले भूस्वामियों पर सतत निगरानी रखी जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि अव्यवस्थित और अवैध निर्माण पर रोक लग सके।

    बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, राजस्व संग्रहण पर विस्तृत चर्चा हुई। अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, सभी सहायक नगर आयुक्त समेत एई, जेई, सिटी मैनेजर व अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

    ट्रैफिक व्यवस्था बने सुगम: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी शहरी सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार हो
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनोडल पदाधिकारियों ने पंचायत भ्रमण कर विकास योजनाओं का किया निरीक्षण
    Next Article बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की सफाई को लेकर सक्रिय हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    June 19, 2026

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.