Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोडल पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया निरीक्षण
    Breaking News Headlines Uncategorized खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नोडल पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया निरीक्षण

    Aman KumarBy Aman KumarMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नोडल पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों के लिए नामित नोडल पदाधिकारियों द्वारा सरकार की प्रमुख विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा हेतु पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया । इस क्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी ने घाटशिला का भादुवा पंचायत, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम प्रखंड के बोड़ाम पंचायत, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद ने पटमदा प्रखंड के बिडरा पंचायत, एसओआर श्री राहुल आनंद ने धालभूमगढ़ प्रखंड का कोकपाड़ा पंचायत, एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र ने चाकुलिया प्रखंड का चालुनिया पंचायत, डीसीएलआर घाटशिला श्री नीत निखिल सुरीन ने बहरागोड़ा प्रखंड का बहुलिया पंचायत, डीसीएलआर श्री गौतम कुमार ने पोटका प्रखंड के हाड़तोपा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान, पंचायत भवन एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा और लाभुकों से सीधे संवाद कर योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की । अन्य संबंधित नोडल पदाधिकारियों ने मुसाबनी प्रखंड का बेनाशोल पंचायत, जमशेदपुर सदर प्रखंड के पुड़ीहासा पंचायत, घाटशिला अनुमंडल के भादुवा पंचायत, डुमरिया प्रखंड का पलाशबनी पंचायत, गुड़ाबांदा प्रखंड का अंगारपाड़ा पंचायत तथा शहरी क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर अक्षेस, जुगसलाई नगर परिषद, एवं मानगो नगर निगम क्षेत्र में सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति का अवलोकन किया ।

    निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों, लाभुकों, महिला समूहों से संवाद स्थापित कर योजनाओं की पहुंच, पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता पर जानकारी प्राप्त की । निरीक्षण के पश्चात प्रखंड व निकाय के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए जिससे योजनाओं के कार्यान्वयन में गुणवत्ता व पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके ।

    नोडल पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ लोहंडिया चौक से बोलेरो में 169 बोतल विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
    Next Article भाजपा सरकार आदिवासी को सरना/आदिवासी धर्म कोड नहीं देकर हिंदू बनाने की साजिश रच रही है : बुधराम लागुरी

    Related Posts

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    August 1, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.