Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश के मंत्री की चेतावनी, बिहार में हथियार लेकर चलने वालों को मारी जाएगी गोली
    Headlines बिहार राजनीति

    नीतीश के मंत्री की चेतावनी, बिहार में हथियार लेकर चलने वालों को मारी जाएगी गोली

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नीतीश के मंत्री की चेतावनी, बिहार में हथियार लेकर चलने वालों को मारी जाएगी गोली
    पटना. बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की कैबिनेट में फैसला हुआ है कि जो अपराधी अवैध बंदूक-गोली लेकर सड़क पर चलेगा उसे सीधे गोली मार दी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एसआईटी टीम बनाई जाएगी. उन्होंने ये बयान रुपौली उपचुनाव के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कही. वे यहां जेडीयू प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.

     

     

    मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप लोगों की चिंता करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में अब कोई अपराधी नहीं बचेगा. जो भी अपराधी बंदूक-गोली लेकर चलता है उसे समाप्त कर दिया जाएगा. ये फैसला बिहार सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिया है. बिहार में अब गरीब और शरीफ लोगों का राज होगा. गोली-बंदूक लेकर चलने वालों का राज नहीं होगा. भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार को आप लोगों की चिंता है. आपकी चिंता पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ही कर सकते हैं. इसलिए आप किसी के चक्कर में मत पडि़ए. और हां ध्यान रहे कोई भी आ जाएं किसी के चक्कर में मत पडऩा.

     

     

    कौन हैं दिलीप जायसवाल

    बता दें कि मंत्री दिलीप जायसवाल मूल रूप से खगडिय़ा जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने मधेपुरा विवि से एएमसी की है. वहीं मगध विवि से एमबीए और मधेपुरा से ही पीएचडी की पढ़ाई की है. वे लगातार तीन बार से एमएलसी हैं. जायसवाल बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं. गौरतलब है कि जायसवाल करीब 20 से अधिक सालों तक बिहार भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेल में बंद गैंगेस्टर अमन साहू के घर NIA की रेड
    Next Article जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एनकाउंटर, दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, दो सुरक्षाकर्मी घायल

    Related Posts

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    July 23, 2026

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.