Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में सियासी अटकलों के बीच नीतीश और हरिवंश की मुलाकात, कयासबाजी का दौर शुरू
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार में सियासी अटकलों के बीच नीतीश और हरिवंश की मुलाकात, कयासबाजी का दौर शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार में सियासी अटकलों के बीच नीतीश और हरिवंश की मुलाकात, कयासबाजी का दौर शुरू
    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की, जिसके बाद सियासी गलियारे में एक बार फिर से कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। सोमवार 3 जुलाई की शाम दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात पटना में एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर हुई।
    बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक यह बैठक चली। लंबे समय बाद दोनों करीबी नेताओं की मुलाकात ने बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। महाराष्ट्र में बीते एक हफ्ते के दौरान जिस तरह से राजनीतिक घटनाक्रम बदले हैं, उससे बिहार की सियासत में भी फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं।

     

     

     

    भाजपा के नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसा खेला होगा। इस बीच सीएम नीतीश के साथ जदयू सांसद हरिवंश की मुलाकात से सियासी हलचल तेज हो गई है। हरिवंश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों का बेहद करीबी माना जाता है।

    बायकॉट के बावजूद नई संसद के उद्घाटन में गए हरिवंश
    हालांकि, भाजपा में टूट के बाद नीतीश कुमार और हरिवंश के बीच भी राजनीतिक फासला बढ़ गया। जदयू द्वारा दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बायकॉट के बावजूद हरिवंश दिल्ली पहुंचे थे। इसपर जदयू ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी।

     

     

     

    विधायकों-सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं नीतीश
    बिहार में सियासी उलटफेर की अटकलें इसलिए भी तेज हैं क्योंकि नीतीश कुमार लगातार जदयू विधायकों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। इधर, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को सीबीआइ ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू-राबड़ी के अलावा डिप्टी सीएम तेजस्वी को दूसरे आरोप पत्र में आरोपित बनाया है।

    नीतीश कुमार फिर बदल सकते हैं पाला
    ये बात किसी से छिपी नहीं है कि नीतीश कुमार पाला बदलकर खेला करने में माहिर हैं। अबतक नीतीश कुमार पांच बार पाला बदल चुके हैं। पिछले साल अगस्त में उन्होंने भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद से हाथ मिला लिया था।

    बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरह से राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है, उससे महागठबंधन में टूट ज्यादा अचरज की बात नहीं होगी। हाल ही में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने नीतीश सरकार का साथ छोड़ एनडीए से हाथ मिला लिया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के पूर्व सीएम अखिलेश और तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर के बीच बैठक, सबका लक्ष्य, बीजेपी को हटाना
    Next Article मुंबई: ED दफ्तर पहुंचीं टीना अंबानी, FEMA के 814 करोड़ की हेराफेरी के मामले में पूछताछ

    Related Posts

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    July 25, 2026

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    July 25, 2026

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.