Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नितिन गडकरी के बयान पर कांग्रेस ने साधा PM मोदी पर निशाना, किया यह दावा…
    Breaking News Headlines राजनीति

    नितिन गडकरी के बयान पर कांग्रेस ने साधा PM मोदी पर निशाना, किया यह दावा…

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि कोरोनावायरस  रोधी टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए गडकरी ने वही बात की है जो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ सप्ताह पहले की थी।पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि टीके का उत्पादन बढ़ाने के लिए और कंपनियों को लाइसेंस दीजिए। गडकरी जी ने वही बात की है जो हमारे तीनों नेताओं ने करीब एक महीने पहले कह दी है। हम गडकरी जी को साधुवाद कहते हैं।
    उन्होंने दावा किया, दुर्भाग्य यह है कि भाजपा में मोदी जी और अमित शाह जी के अलावा किसी की बात सुनी नहीं जाती। गडकरी जी की बात भला वो क्यों सुनेंगे? प्रधानमंत्री अच्छी सलाह मानने को तैयार नहीं हैं।गौरतलब है कि गडकरी ने  एक समारोह में कहा था कि महामारी के दौरान देश में उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक दवा कंपनियों को कोविड-19 की वैक्सीन बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए।हालांकि गडकरी ने बुधवार को इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि मोदी सरकार इसके उत्पादन में तेजी लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी के मंडला में केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते की गाड़ी पर हमला, काफिला में घुसे युवक ने की वारदात, गिरफ्तार
    Next Article ब्लैक फंगस से महाराष्ट्र में 90 लोगों की मौत, राजेश टोपे की अपील- कोरोना के इलाज में स्टेरॉयड के प्रयोग से बचें लोग

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.