Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नितिन गडकरी ने भगवान कृष्ण से की सीएम योगी की तुलना, जमकर की तारीफ
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    नितिन गडकरी ने भगवान कृष्ण से की सीएम योगी की तुलना, जमकर की तारीफ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गोरखपुर -:   केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना भगवान श्री कृष्ण से कर दी है। केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए सीएम योगी को भगवान कृष्ण के समान बताया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को पूरी तरह से नियंत्रित कर रखा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में ही अपनी पत्नी से की गई बातचीत का हवाला देते हुए बताया, ‘मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा कि उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है? उसने मुझे महाकाव्य भगवद्गीता के बारे में बताया जिसमें भगवान ने कहा है कि जब भी अन्याय होगा वह अवतार लेंगे और बुराई का अंत करेंगे।

     

     

    अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मंच पर मौजूद यूपी सीएम आदित्यनाथ से मुखातिब होते हुए कहा, ‘जैसा भगवान कृष्ण ने किया, योगी जी भी सज्जन लोगों की सुरक्षा के लिए उसी तरह से काम कर रहे हैं।’ उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएम के माफियाओं पर बुलोजर एक्शन की तारीफ की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए बेहद खतरनाक हैं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में यूपी की सड़कों को अमेरिका की सड़कों की तरह बनाने के लिए एक्सप्रेसवे नेटवर्क के निर्माण के इरादों को दोहराते हुए कहा, ‘यूपी में हमने 10,000 करोड़ की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। जल्दी ही यूपी की सड़कें अमेरिका की सड़कों की तरह दिखाई देंगी।’

     

     

     

    आपको बता दें कि गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृहजनपद है और ये ही उनकी ‘कर्मभूमि’ भी रही है। सीएम योगी यहां से मुख्यमंत्री बनने से पहले लगातार 1998 से सांसद रहे हैं। मौजूदा समय सीएम योगी गोरखपुर शहरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। केंद्रीय मंत्री ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे इस बात की खुशी है कि योगी जी ने कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में एक आदर्श स्थापित किया है। मैंने पहले कहा था कि हम उत्तर प्रदेश की सड़कों को अमेरिका के बराबर बनाएंगे और उस दिशा में हमारे प्रयास शुरू हो गए हैं।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिवराज सरकार का बड़ा निर्णय: कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते की वृद्धि
    Next Article जिला कौशल कार्यालय द्वारा अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन ,150 छात्र – छात्राओं ने लिया भाग

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.