राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इंटक के पद पर श्रीमती देविका सिंह के नियुक्त होने पर जिला कांग्रेस ने स्वागत सह सम्मान प्रदान किया
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्वागत सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गई। जिसमें नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इंटक श्रीमती देविका सिंह के बनने पर जिला कमिटी के द्वारा बुके प्रदान कर तथा शाॅल प्रदान कर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्वागत सह सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि जमशेदपुर के वासी तथा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के लिए गर्व की बात है कि प्रथम बार जमशेदपुर का एक नेत्री मजदूर क्षेत्र में सेवा प्रदान कर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इंटक बनी है। हम सभी जिला कांग्रेस कमिटी के तरफ से सफला के लिए कामना करते है। आशा है कि राष्ट्र स्तर पर मजदुर हित में श्रीमती देविका सिंह आवाज बनेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, एल बी सिंह, प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, राकेश तिवारी, सामंता कुमार, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, राजकिशोर यादव, संजय सिंह आजाद, जिला महामंत्री अशोक सिंह क्रांतिकारी, रंजीत सिंह, उदय कुमार सिंह, ज्योति मिश्र, सलीम खान कोषाध्यक्ष, जिला सचिव रानी राव, वरीय नेत्री ऊषा सिंह, गायत्री दास, पुनीता चौधरी, सीताराम चौधरी, जिला महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, चांदनी तिवारी, रमाशंकर पाण्डेय, चौबेजी, जिला महामंत्री युवा सन्नी सिंह, एनएसयुआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह शामिल हुए।