Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में 76वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में 76वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में 76वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक संपन्न

    ◼️ *बैठक में साफ सफाई, रंगाई पुताई, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कूद सहित विभिन्न बिंदुओं पर उपायुक्त ने दिए अहम दिशा निर्देश*

    आज दिनांक 01.08.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में राष्ट्रीय पर्व, 76वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा को लेकर जिले के संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत किया गया।

    *निर्धारित समयावधि में सर्वसम्मति से राष्ट्रध्वज फहराने हेतु लिया गया निर्णय*

    1. गांधी मैदान :- 09:00 प्रातः
    2. समाहरणालय :- 10:10 प्रातः
    3. पुलिस अधीक्षक कार्यालय :- 10:15 प्रातः
    4. जिला परिषद :- 10:25 प्रातः
    5. उपायुक्त न्यायालय भवन :- 10:55 प्रातः
    6. अनुमंडल कार्यालय :- 11:00 प्रातः
    7. एसडीपीओ कार्यालय :- 11:05 प्रातः
    8.साइबर थाना:- 11:15 प्रातः
    9.वन प्रमंडल कार्यालय:- 11:25 प्रातः

    *प्रोटोकॉल के तहत सभी स्थानों में राष्ट्रध्वज फहराने का निर्देश*

    उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने सभी संबंधित पदाधिकारी को प्रोटोकॉल के अनुसार जिले में सभी चिन्हित स्थलों/ कार्यालयों सहित सभी सामुदायिक पुस्तकालयों, पंचायत सचिवालयों, प्रखंड मुख्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *10 अगस्त से पूर्व करें साफ सफाई का कार्य संपन्न*

    उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान एवं शहर के सभी चौक-चैराहों एवं सभी प्रतिमा/मूर्तियों की साफ-सफाई, रंगाई-पोताई आदि कार्य को 10 अगस्त 2023 से पूर्व सुनिश्चित करने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत जामताड़ा को दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संपूर्ण शहर स्वच्छ रहे इसे सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

    *प्रभात फेरी के आयोजन पर लिया गया निर्णय*

    उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान विमर्श कर इस वर्ष जिला अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के द्वारा प्रभात फेरी निकाले जाने को लेकर निर्णय लिया। उन्होंने प्रभात फेरी के आयोजन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर उचित दिशा निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने कहा कि कोविड 19 के कारण विगत 2019 से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा था। वर्तमान में स्थिति सामान्य होने के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूम धाम से एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा।

    *पैरेड पूर्वाभ्यास 10 अगस्त से 13 अगस्त तक होगा*

    76वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर गांधी मैदान जामताड़ा में पैरेड का पूर्वाभ्यास दिनांक-10.08.2023 से 13.08.2023 तक प्रातः 08ः00 बजे से पैरेड का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जिसमें पुलिस के नियमित बल के अलावा जैप, महिला टुकड़ी, आई आर बी झिलुवा, होमगार्ड का 2 प्लाटून के अतिरिक्त एनसीसी डीएवी स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के प्लाटून शामिल रहेंगें।

    *स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों व युवाओं के बीच वाद विवाद, निबंध लेखन सहित अन्य प्रतियोगिता कराई जायेगी*

    जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए बारहवीं कक्षा तक एवं सामुदायिक पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं एवं युवाओं के बीच ऑनलाइन पेंटिंग, स्टोरी राइटिंग, निबंध लेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि करवाना सुनिश्चित करेंगे। वहीं सफल प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को गांधी मैदान जामताड़ा में पुरस्कृत किया जाएगा।

    इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस समारोह से सम्बन्धित अन्य कई पहलुओं पर विमर्श कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा,प्रशिक्षु आईपीएस श्री राकेश कुमार सिंह(भा०पु०से०), अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, जिला योजना पदाधिकारी पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा सुश्री आकांक्षा कुमारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति नीता चौहान, नज़ारत उप समाहर्ता सह अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री मनोज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत श्री संजय कुमार, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने आज समाहरणालय के पहले तल्ले में बने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.