Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सबनपुर गांव की मकतब में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता परिक्षा का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सबनपुर गांव की मकतब में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता परिक्षा का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सबनपुर गांव की मकतब में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता परिक्षा का हुआ आयोजन

    राष्ट्र संवाद, मो0 असद की रिपोर्ट/नारायणपुर/जामताड़ा:

    नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सबनपुर पंचायत के सबनपुर गांव में शनिवार शाम को एक शैक्षणिक प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के बच्चे जो मकतब में पढ़ते हैं उनके हौसला अफजाई के संबंध में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना शफाऊद्दीन द्वारा किया गया। वहीं संचालन गांव के इमाम मौलाना जमील ने किया। सबसे पहले कुराने पाक और नाते रसूल से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बताते चलें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव के युवाओं एवं कमेटी के अध्यक्ष और सचिव के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। 120 बालक बालिकाओं के बीच कॉपी, कलम, किताब, हौसला अफजाई के लिए बांटे गए। इस दौरान बालक बालिकाओं ने नात, नजम, तकरीर, प्रस्तुत किए। उक्त मौके पर सबनपुर पंचायत के मुखिया मुनीलाल सोरेन, पंचायत समिति प्रतिनिधि भोलानाथ महतो, शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता, अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। बताते चलें यह कार्यक्रम बीते 5 वर्षों से इमाम साहब एवं गांव के युवाओं द्वारा करवाया जाता है। मौके पर देश भक्ति गीतों से छात्राओं ने शमा बांधा हिंदू मुस्लिम एकता पर जोर दिया गया। उलेमा ने भी तकरीर पेश किए लोगों को अच्छे रास्ते पर चलने की बात कही गई एवं आपसी सौहार्द एवं एकता को बनाए रखने की अपील किए। इस मौके पर मौलाना अब्दुल सत्तार,मौलाना इमरान, मौलाना अलीमुद्दीन, हाफिज सज्जाद, मौलाना जलालुद्दीन, कारी बहाउद्दीन, हाफिज शोऐब्, हाफिज आजाद, मंसूर, ताहिर, अब्दुल हन्नान, छोटो अंसारी आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे !

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय भागवत पाठ
    Next Article झारखंड: लातेहार पुलिस को नक्सली उग्रवाद के खिलाफ चलाए अभियान मे मिली बड़ी सफलता आई जी राजकुमार लकड़ा ने प्रेसवार्ता मे जानकारी दी

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.