Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर” का हुआ आयोजन ,कार्यक्रम का शुभारंभ विस अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री व जामताड़ा विधायक दीप प्रज्जवलित कर किया का शुभारंभ
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरीलाल खबरें राज्य से खेल जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर” का हुआ आयोजन ,कार्यक्रम का शुभारंभ विस अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री व जामताड़ा विधायक दीप प्रज्जवलित कर किया का शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 22, 2023Updated:July 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर हुआ संपन्न

    माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रवीन्द्र नाथ महतो, माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, माननीय विधायक, जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी ने कार्यक्रम का किया विधिवत शुभारंभ

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में महिलाओं के यौन संबंधी बीमारियों की जांच एवं उपचार हेतु मशीन को किया गया लोकार्पित

    2022 से ब्रेस्ट कैंसर उन्मूलन की ओर बढ़ते कदम की दी गई जानकारी; झारखंड देश का पहला राज्य जहां 13 बड़े सरकारी अस्पतालों में लगाई गई स्त्री के यौन रोग संबंधी पहचान एवं सर्वाइकल प्री कैंसर के इलाज की मशीनें*

    आज दिनांक 22.07.2023 को जिले के फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वीमेन डॉक्टर्स विंग आई. एम. ए. झारखण्ड एवं स्वास्थ्य विभाग, झारखण्ड सरकार के संयुक्त तत्वधान में “मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधानसभा क्षेत्र श्री रवीन्द्रनाथ महतो, माननीय स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री बन्ना गुप्ता एवं माननीय विधायक जामताड़ा डॉ. इरफान अंसारी एवं अन्य गणमान्य के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम में झारखण्ड से सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर उन्मूलन हेतु माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधानसभा क्षेत्र श्री रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।आज फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए लायी गई जननांग सम्बन्धी सूजन की जाँच एवं गर्भाशय ग्रीवा प्री-कैंसर के उपचार की मशीन को सुपुर्द किया जा रहा है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य से सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर उन्मूलन के लिए गंभीर है। वूमेन डॉक्टर्स विंग ने सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन की रोड मैप को बनाने में काफी साथ दिया है और अब हम बहुत जल्द अपने राज्य में सर्वाइकल कैंसर के वैकसिनेशन को शुरू करने के लिए प्रयासरत हैं, साथ ही अब ब्रेस्ट कैंसर उन्मूलन के लिए भी काम शुरू किया गया है।

    माननीय विधायक जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि निश्चित तौर पर यह काफी अच्छा पहल है। फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में यह सुविधा शुरू होने से जिले की महिलाओं को न केवल जननांग सम्बन्धी समस्याओं की बेहतर जांच हो सकती है, बल्कि सर्वाइकल प्री कैंसर का उपचार भी हो सकता है।

    वहीं डॉ भारती कश्यप, राष्ट्रीय सह-अध्यक्ष विमेन डॉक्टर्स विंग इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के लक्षित समूह के 50% समूह की सफलतापूर्वक जाँच हो चुकी है। आशा है भविष्य में हम सम्पूर्ण लक्ष्य की प्राप्ति में सफल होंगें।

    देश में हर साल लगभग 67 हजार महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से दम तोड़ देती हैं। सर्वाइकल कैंसर भारत में फैले सभी प्रकार के कैंसर में दूसरे सबसे आम नंबर का कैंसर है। कैंसर का यह प्रकार सबसे अधिक प्रेवेंटेबल और सफलतापूर्वक ठीक किए जाने वाला कैंसर है। झारखंड में महिलाओं को होने वाली स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर बीमारी के उन्मूलन के लिए वीमेन डॉक्टर्स विंग ने झारखण्ड सरकार के साथ मिलकर एक विशेष प्लान झारखण्ड मॉडल तैयार किया है।

    इस दौरान विभिन्न महिला मरीजों की जाँच की गई एवं सरकारी स्त्री रोग विशेषज्ञों को स्तन एवं सर्वाइकल प्री-कैंसर की अत्याधुनिक मशीनों से जाँच एवं क्रायो उपचार का प्रशिक्षण भी दिया गया।

    इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश बाउरी सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर थाना में तीन व तेयाय ओपी में एक मामलों का हुआ निष्पादन
    Next Article आज शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद होना मास्टर डिग्री से कम नहीं है:मुख्यमंत्री

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.