
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर, बेगूसराय: भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित किए गए,जिसमें पुराने 10 मामलों में मात्र 3 मामलों का निष्पादन हुआ,वहीं एक नये मामले भी जनता दरबार में आये। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेष मामलों से संबंधित पक्षों को अगले शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। मौके पर एएसआई अमित कुमार,राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार, गोपाल कुमार डब्लू कुमार व अरबिन्द कुमार आदि उपस्थित थे ,वहीं आज तेयाय ओपी प्रभारी चन्द्रकांत कुमार के नेतृत्व में तेयाय ओपी परिसर में आयोजित जनता दरबार में तीन नये मामलों में एक मामला का निपटारा किया गया ,वहीं पूर्व से लंबित 4 मामले व दो नये मामले पर अगले शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में विचार किया जाएगा। मौके पर सीआई रामप्रकाश पासवान, राजस्व कर्मचारी रंधीर कुमार व अन्य उपस्थित थे।

