Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर
    झारखंड

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    nizamBy nizamSeptember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

     

    प्रखंडों में बैठकों का दौर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह बोले—आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। 26 सितंबर को रांची में प्रस्तावित राज्यभवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस के नेता विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

    कांग्रेस के अनुसार, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अयोध्या में राम मंदिर के चंदे से जुड़े आरोपों और MMDR अधिनियम के मुद्दे को लेकर यह प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस की टीम ने जमशेदपुर प्रखंड, पोटका, बोड़ाम, पटमदा समेत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।

    कार्यकारी जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि 26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में लगातार बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला और प्रखंड स्तर पर बैठकों का सिलसिला जारी है, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके और कार्यक्रम को व्यापक बनाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRevolution Casino Freispiele – Schritt‑für‑Schritt Registrierungsanleitung
    Next Article DPAC की बैठक में संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर बनी रणनीति

    Related Posts

    401 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंजा काण्ड्रा

    October 11, 2026

    एसपी ग्रामीण ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण

    October 11, 2026

    डोमजूड़ी पंचायत के पहले रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    401 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंजा काण्ड्रा

    एसपी ग्रामीण ने किया दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण

    डोमजूड़ी पंचायत के पहले रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह

    नारायण आईटीआई में मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

    आसंगी मौसीबाड़ी मंदिर में रत्न भंडार की पूजा

    पूजा में सुरक्षा, अपराधियों पर शिकंजा

    झारखंड प्रभा’ का 18वां अंक विमोचित, साहित्यकारों का सम्मान

    सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने डंप हुआ कचरा

    सिदगोड़ा में मैथिल समाज ने विधि-विधान से की कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू

    मंच की संगीत चौपाल में आगमनी गीतों ने बांधा समां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.