Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा भोलेनाथ के भक्तों की लगी भीड़
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बाबा भोलेनाथ के भक्तों की लगी भीड़

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबा भोलेनाथ के भक्तों की लगी भीड़

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल में सावन माह की पहली सोमवारी को बाबा भोलेनाथ के अत्यधिक भक्तों की भीड़ देखी गई। जहां जहां दूर-दूर के विभिन्न गांवों से लोग आए हुए थे। सर्वाधिक संख्या युवतियों की थी। वैसे तो महिलाएं, बच्चे व पुरुष भी थे। कुछ महिलाएं व युवतियों द्वारा घर से ही पूजा सामग्री लाई गई थी। कुछ लोगों ने सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में ही पूजा सामग्री की खरीदारी की। इसके बाद बाबा भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पित किया गया। महिलाएं व युवतियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही सभी मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं की पूजा की गई, जिनमें मां सतबहिनी, मां लक्ष्मी, मां काली, बाबा भैरो नाथ, साक्षी गणेश, बजरंगबली, भगवान भाष्कर सहित सभी मंदिर शामिल हैं। वहीं प्रसाद का भी वितरण किया गया। जबकि कई पुरुषों व युवाओं को झरना में स्नान करते हुए भी देखा गया। बारिश का मौसम होने के कारण चारों ओर हरियाली एक अलग ही अंदाज में छठा बिखेर रही थी।

    जबकि सभी गांव स्थित चबूतरे पर व शिवालयों में ही पूजा-अर्चना की गई, जिनमें सबुआं, घटहुआँ कला, लमारी कला, हरिगावां, खुटहेरिया, राणाडीह, अधौरा, बलियारी सहित सभी गांवों का नाम शामिल है।

    विदित हो कि इस वर्ष के श्रावण मास अति उत्तम है, जो दो माह के होने के कारण श्रद्धालुओं व भक्तों में अत्यधिक उत्साह है। श्रावण मास में सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस महीने की ऐसी मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखना व शिव जी की विशेष पूजा व अभिषेक करना बहुत ही लाभदायक है। इस वर्ष सावन के महीने में कुल आठ सोमवार व्रत रखें जाएंगे। सावन का यह महीना 31 अगस्त तक रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस्लामिया कमिटी का हुआ पुनर्गठन
    Next Article रक्तदान सबसे बड़ा दान, जो है एक पुण्य का काम : विकास दुबे

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.