Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबूलाल मरांडी से मिले राजेश शुक्ल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी शुभकामनाएं
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बाबूलाल मरांडी से मिले राजेश शुक्ल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी शुभकामनाएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबूलाल मरांडी से मिले राजेश शुक्ल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी शुभकामनाएं

    बाबूलाल मरांडी के अनुभवी नेतृत्व मे भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनाव में परचम लहराएगी

    प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरीय अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय रांची में झारखंड प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर अपनी शुभकामनाएं दी। श्री शुक्ल के साथ कई अधिवक्ताओं ने भी श्री मरांडी से भेंट कर बधाई दी।

    श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता है तथा प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य है ने आशा व्यक्त किया कि श्री मरांडी के प्रेरक नेतृत्व में भाजपा झारखण्ड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहरायेगी।

    श्री शुक्ल जो झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन भी है ने कहा है पिछले 9 बर्ष में केंद्र सरकार ने भारत के यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में लोककल्याण के शानदार कार्य किया है जो बेजोड़ और बेमिसाल है। आज भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया मे बढ़ा है।

    श्री शुक्ल ने कहा है आज भारत के लोग यह समझ गए है कि उनके हितों की रक्षा सिर्फ भाजपा की नेतृत्व वाली सरकार ही कर सकती है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को केंद्र सरकार ने हर स्तर पर मूर्त रूप दिया है। झारखण्ड में भी भाजपा के जनसंपर्क कार्यक्रम में जिस प्रकार लोंगो का समर्थन और विश्वास मिल रहा है वह अदभुत है और सबका भारी समर्थन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नीतियों और कार्यक्रमों पर है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि आज विश्व के किसी भी देश मे जहाँ भारतीय रहते है उनका मनोबल बहुत ऊंचा है आज पूरी दुनिया मे भारतीयों का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ा है इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री श्री मोदी का वैश्विक नेतृत्व का ही है। भारत के युवा कौशल का आज पूरी दुनिया कायल है।

    उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मरांडी के अनुभवी नेतृत्व में भाजपा और भी सशक्त होंगी और हर चुनौती का मजबूती से झारखंड में सामना करेंगी। भाजपा का हर कार्यकर्ता आज अपने केन्द्र सरकार की शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धियों से गौरवान्वित है और झारखंड के लोंगो के व्यापक समर्थन से अभिभूत है। जिसका परिणाम आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दिखेंगा। झारखंड से प्रधानमंत्री श्री मोदी का हाथ श्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में और भी मजबूत होंगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडाॅ गोस्वामी के प्रयास से बहरागोड़ा के कैमी गाँव में आयोजित हुआ विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
    Next Article टेल्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के समर्थन में सत्याग्रह मार्च किया

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.