Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 8, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न

    *◼️ कोयला अवैध खनन के फलस्वरूप बने गड्ढों की भराई का सीआईएसएफ के द्वारा रोस्टर निगरानी करने का मिला निर्देश, ताकि उस स्थलों पर दुबारा खुदाई ना हो, साथ ही शेष सभी गड्ढों को यथाशीघ्र भरने का उपायुक्त ने दिया निर्देश*

    ◼️ *अगर कोयला के अवैध खनन के फलस्वरूप किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेवारी महाप्रबंधक पांडेश्वर क्षेत्र, सर्वश्री, ईसीएल की होगी – उपायुक्त*

    *◼️माननीय एनजीटी के द्वारा नदी तल से बालू के उठाव पर आगामी 15.10.2023 तक लगाए गए पूर्ण रूपेण प्रतिबंध को सुनिश्चित कराएं*

    *◼️रास्ते में कोयला की चोरी पर अंकुश लगाने हेतु उपायुक्त ने लोडिंग एवं अनलोडिंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं कर्मी प्रतिनयुक्त करने का दिए निर्देश*

    आज दिनांक 08.07.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गड्ढे भरने, लगातार जांच अभियान चलाने, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, एनजीटी के रोक का अनुपालन को क्रियाशील रखने सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *अवैध खनन के फलस्वरूप बने गड्ढों की भराई के उपरांत स्थलों की सुरक्षा बलों के द्वारा निगरानी करने का निर्देश*

    बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेश्वर क्षेत्र, सर्वश्री ईसीएल के बंद पड़े खदानों में अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गढ्ढों की अविलंब भराई करने का निर्देश दिया इसके अलावा उन्होंने खनन क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखकर अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगाने का निर्देश दिया। वहीं बताया गया कि नाला थाना अंतर्गत अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गड्ढों में 39 गड्ढों की डोजरिंग भराई कार्य पूर्ण की गई है एवं 57 गड्ढों की भराई की योजना है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी गड्ढों का भराई शीघ्र पूर्ण करें। साथ ही कोयला के अवैध खनन स्थलों को जोड़ने वाले संपर्क पथों को काटने का निर्देश दिया एवं भराई कार्य पूर्ण होने तक सीआईएसएफ बल के द्वारा निगरानी रखने तथा लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने कहा कि अगर कोयला के अवैध खनन के फलस्वरूप किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेवारी महाप्रबंधक पांडेश्वर क्षेत्र, सर्वश्री, ईसीएल की होगी।

    *संलिप्त दोषियों पर करें कार्रवाई*

    वहीं बैठक में उपायुक्त ने बालू, गिट्टी, कोयला खनिज का अवैध परिचालन पर रोक लगाने को लेकर निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर अवैध परिवहन तथा व्यापार होने की संभावना ज्यादा हो उन स्थानों पर अधिक बेरीकेडिंग लगा के जांच करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही इसमें संलिप्त दोषी व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें।

    उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी हालत में न हो पाए इसके लिए नियमित तौर पर छापामारी करने, खनन क्षेत्रों में गश्त तेज करने हेतु उपायुक्त ने संबंधित को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेवारी है, आप लोग निष्ठापूर्वक कार्य करें एवं अवैध खनन में संलिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करें।

    *अधिक से अधिक जांच करने का निर्देश*

    बैठक में जानकारी दी गई कि जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से 03 बार जांच किया गया, जिसमे अवैध परिवहन करते हुए 7 वाहनों पर एमवी एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अंचल अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में इस पर कड़ी नजर रखें।

    *खनन पट्टा क्षेत्र की सीमा जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश*

    वहीं बैठक में प्रकाशित समाचार में खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन होने के संबंध में प्राप्त जानकारी के आलोक में उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी एवं संबंधित अंचल अधिकारी को खनन पट्टा क्षेत्र की सीमा जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

    वहीं बैठक के दौरान रास्ते में कोयला की चोरी पर अंकुश लगाने हेतु उपायुक्त ने लोडिंग एवं अनलोडिंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं कर्मी प्रतिनयुक्त करने का निर्देश दिया।

    *कई मामलों में हुई है कार्रवाई*

    वहीं बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष दिनांक 7.7.23 तक अवैध खनन, खनिज परिवहन, व्यापार की रोकथाम से संबंधित 42 मामले प्रकाश में आए, जिसमे से 9 मामलों ने 69.95 टन कोयला को जब्त करते हुए संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं बालू खनिज के कुल 16 मामलों में, 13 में 26 वाहनों से 5 लाख 35 हजार जुर्माना 3 में 8 वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई एवं 13 वाहनों से 3 लाख 15 हजार रुपए जुर्माना राशि वसूला गया एवं 3 अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई।

    इसके अलावा पत्थर खनिज के 8 मामलो में, स्टोन चिप्स के 4 मामलों एवं क्वार्ट्ज खनिज के 3 मामलों में कार्रवाई की गई है।

    *एनजीटी के रोक का हर हाल में पालन करने का निर्देश*

    माननीय राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण, कोलकाता द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में जिले में नदी तल से बालू का उठाव वर्ष ऋतु में दिनांक 10.06.2023 से 15.10.2023 तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होने के फलस्वरूप बालूघाटों से बालू का उठाव न हो, इस हेतु सतत निगरानी रखने एवं बालू के अवैध परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त वाहनों एवं व्यक्तियों पर नियमसंगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी(भा.पु.से.), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, महाप्रबंधक ईसीएल पांडेश्वर, एसपी माइंस चितरा प्रतिनिधि, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित अंचलाधिकारी नित्यानंद प्रसाद पक्षपात करते हैं तथा कानून को हाथ में लेते हैं, नहीं सुधरे तो होगा आंदोलन: सीपीआई
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.