करमाटाड़ में सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता
राष्ट्र संवाद सं
सेवा पखवाड़ा के तहत सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन करमाटाड़ प्रखंड के सारजोमडीह खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को नई दिशा देने और प्रतिभाओं को निखारने का अवसर है। विजयी खिलाड़ी क्षेत्रीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक भाग लेंगे तथा समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित होंगे। मिश्रा ने मांझी हाड़म और बुद्धिजीवियों को सम्मानित भी किया। आयोजन से ग्रामीण खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिली और लोगों ने भविष्य में इसे और व्यापक बनाने की मांग की।


