Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत में आयोजित हुआ जनता दरबार, विधायक बहरागोड़ा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, उपायुक्त समेत जिले के पदाधिकारी हुए शामिल
    Breaking News झारखंड

    चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत में आयोजित हुआ जनता दरबार, विधायक बहरागोड़ा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, उपायुक्त समेत जिले के पदाधिकारी हुए शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत में आयोजित हुआ जनता दरबार, विधायक बहरागोड़ा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, उपायुक्त समेत जिले के पदाधिकारी हुए शामिल

    ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुईं उपायुक्त, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

    उपायुक्त ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ामारा का किया निरीक्षण, डीएसई, सीआरपी, पारा टीचर के वेतन पर लगाया रोक

    चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने आम जनता की समस्याओं को सुना तथा विभिन्न समस्याओं से जुड़े प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, एसडीओ घाटशिला श्री सत्यवीर रजक, डीपीओ श्री अरूण द्विवेदी, डीपीआरओ(पंचायत) डॉ रजनीकांत मिश्रा, डीएसडब्लूओ श्रीमती नेहा संजना खलखो, बीडीओ श्री देवलाल उरांव, सीओ श्रीमती जयवंती देवगम समेत जिला स्तरीय व प्रखंड के अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे ।

    *17 विभागों ने लगाया स्टॉल, योजनाओं की दी गई जानकारी*

    जनता दरबार में आए लोगों को सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से 17 विभागों का स्टॉल लगाया गया था। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा पंपलेट वितरण, माइकिंग के द्वारा भी योजनाओं की जानकारी आमलोगों को दी गई। विभिन्न विभागों के स्टॉल पर योजनाओं का लाभ देने संबंधी आवेदन भी लिये गए । उपायुक्त द्वारा स्टॉल का निरीक्षण कर आम जनता को जागरूक करते हुए ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ देने की निदेश दिया गया। पेंशन, राशन, आवास तथा अन्य योजनाओं का लाभ लेने संबंधी 50 से ज्यादा आवेदन स्टॉल पर प्राप्त हुए वहीं कई ग्रामीणों ने उपाय़ुक्त को अपना आवेदन/ ज्ञापन सौंपा।

    इस मौके पर 5 किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का स्वीकृति पत्र, 14 लाभुकों को पेंशन, 5 केसीसी, 2 लाभुकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण तथा 5 लोगों के बीच वन पट्टा का वितरण किया गया । वहीं अपनी समस्याओं को लेकर आईं 6 वृद्ध महिलाओं को उपायुक्त ने साड़ी वितरित किया । 2 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच 60,000 रू का रिवॉल्विंग फंड तथा 5 समूहों के बीच 15 लाख रू का क्रेडिट लिंकेज दिया दिया । सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से लाभान्वित बालिकाओं से उपायुक्त ने पैसे का उपयोग पठन-पाठन की सामग्री खरीदने तथा पढ़ाई नहीं छोड़ने की बात कही।

    *माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर महंती* ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब कल्याण से जुड़ी कई योजनायें संचालित कर रही है। आम जनता के बीच पदाधिकारी जाएं और उसका लाभ दें इस उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन भी प्रशासन द्वारा किया जा रहा । उन्होने ग्रामीणों को जागरूक होते हुए योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कहा कि बालिका शिक्षा पर जोर देने के उद्देश्य से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना चलाई जा रही तो बुजुर्गों, विधवा महिला को सशक्त करने के लिए सर्वजन पेंशन से जोड़ा जा रहा, स्वरोजगार के लिए सरकार लोन उपलब्ध करा रही वहीं खेती किसानी के लिए पर्याप्त अवसर तथा संसाधन, प्रशिक्षण भी दिया जा रहा ।

    *स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंची उपायुक्त, बच्चों से किया संवाद*

    जनता दरबार के पश्चात उपायुक्त अन्य पदाधिकारियों के साथ बड़ामारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होने बच्चों से पठन पाठन की जानकारी ली, बोर्ड पर लिखकर पढ़वाया, हालांकि बच्चों के प्रदर्शन पर असंतोष किया । परिसर में गंदगी थी, बच्चों की अनुपस्थिति भी नामांकित बच्चों के अनुपात में कम पाई गई। कक्षा में शिक्षक नहीं पाये गए, पारा टीचर ने पढ़ाई से संबंधी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया । स्कूल में फैली अव्यवस्था को देखकर मौके पर मौजूद डीएसई से उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की तथा डीएसई श्री निशु कुमारी, सीआरपी दिनेश कुमार घोष, पारा टीचर पद्मावती बारी के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार एवं सीओ अजय कुमार ने पदभार किया ग्रहण
    Next Article सीपीआई नेता के शिकायत पर जिला योजना पदाधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.