Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्त्ताओ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय देश रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य तिथि मनाया गया
    Breaking News झारखंड रांची

    भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्त्ताओ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय देश रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य तिथि मनाया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्त्ताओ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय देश रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य तिथि मनाया गया

    राष्ट्र संवाद सं

    जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि आज श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया!भारत मां के सच्चे सपूत,राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक,सच्चे देशभक्त,ना जाने कितनी ही उपाधियों से पुकारे जाने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी सही मायने में भारत रत्न थे।इन सबसे भी बढ़कर अटल बिहारी वाजपेयी जी एक अच्छे इंसान थे,जिन्होंने जमीन से जुड़े रहकर राजनीति की और जनता के प्रधानमंत्री के रूप में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी।एक ऐसे इंसान जो बच्चे,युवाओं,महिलाओं,बुजुर्गों सभी के बीच में लोकप्रिय थे।देश का हर युवा,बच्चा उन्हें अपना आदर्श मानता था।अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश की सेवा करने के कारण आजीवन अविवाहित रहने का निर्णय लिया!
    भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे नें कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए पोखरण में पांच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट कर सम्पूर्ण विश्व को भारत की शक्ति का एहसास कराया।अमेरिका और यूरोपीय संघ समेत कई देशों ने भारत पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए लेकिन उसके बाद भी भारत अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हर तरह की चुनौतियों से सफलतापूर्वक निबटने में सफल रहा!
    भाजपा नेता सुनील हांसदा नें कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक नाम नहीं भारत की सरल राजनीति,साहित्यिक,सामाजिक, और साधारण व्यक्तित्व के पहचान थे।उनके भाषणों,कविताओं और सार्वजनिक जीवन में उनके द्वारा दिए गए योगदानों अदुतीय है!वाजपेयी जी अपने विनम्र स्वभाव, हास्य-विनोद और वाक्पटुता के लिए जाने जाते थे।उन्होंने हमेशा सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की और अपने राजनीतिक विरोधियों के प्रति भी सम्मान दिखाया।
    मौक़े पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, ज़िला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, ज़िला मंत्री मोहन शर्मा तथा सुजाता सिंह,महेंद्र मंडल,प्रवीण मिश्रा,निर्मल सोरेन,सूखेन्द्र टुडू,मनोज दें उपस्थित रहें!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : हत्या कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article राजद कार्यालय में दिनेश यादव ने किया झंडोत्तोलन

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.