राजद कार्यालय में दिनेश यादव ने किया झंडोत्तोलन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा जिला राजद के जिला संयोजक श्री दिनेश यादव के द्वारा मिहिजाम स्थित राजद कार्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय झंडा को सलामी दी गई जिसमें श्री बिजय यादव प्रखंड अध्यक्ष नारायणपुर, म० अल्ताफ आलम प्रखंड अध्यक्ष कर्माटाड़, श्री निरंजन महतो प्रखंड अध्यक्ष जामताड़ा, श्री राजेश यादव नगर अध्यक्ष नगर पंचायत जामताड़ा, श्री उमाशंकर यादव नगर अध्यक्ष नगर परिषद मिहिजाम ,श्री सत्यपाल यादव राज्य सचिव,राजद के वरीय नेता अशोक चौधरी,डा०नन्द कुमार यादव, रामबालक यादव, पप्पु यादव, राजाराम यादव सहीत तमाम राजद नेता उपस्थित हुए!

