Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : हत्या कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News झारखंड रांची

    जामताड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : हत्या कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : हत्या कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और पेशेवराना दक्षता का परिचय देते हुए बिंदापाथर थाना क्षेत्र में घटित हत्या कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। दिनांक 02 जुलाई 2025 को गुलु डुमरिया गांव की रहने वाली सुकरमनी किस्कु पत्नी स्व. छूट सोरेन की हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर बिंदापाथर थाना कांड संख्या-48/2025 दर्ज किया गया था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल था।

    जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाकर महज कुछ ही दिनों में मामले का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस की सूझबूझ और सजगता का नतीजा यह रहा कि हत्या में सम्मिलित अप्राथमिकी अभियुक्त परमेश्वर सोरेन उर्फ आगुम पिता स्व. बुधी सोरेन, सा० गुलु डुमरिया, थाना बिंदापाथर, जिला जामताड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि मृतका उसकी चाची थी और वह अपनी ससुराल की जमीन एक रिश्तेदार को देना चाहती थी। इसी बात को लेकर वह आक्रोशित हो गया और रात में सोये हुए हालत में लोहा के दोवली से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार, एक लोहे का दोवली, भी बरामद कर लिया है।

    इस सफलता का श्रेय पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के कुशल नेतृत्व और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो की सटीक रणनीति को जाता है। दोनों अधिकारियों ने न केवल घटना को गंभीरता से लिया बल्कि टीम को हर संभव सहयोग प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर साक्ष्य जुटाए और अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

    छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भी अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। इस दल में उपनिरीक्षक राजीव सिंह (नाला प्रभाग), थाना प्रभारी पु.अ.नि. विकास कुमार यादव, पु.अ.नि. बिंदु राम, पु.अ.नि. राजेश्वर प्रसाद यादव, स.अ.नि. राकेश रंजन, आरक्षी 510 मनोहर महता तथा आरक्षी 376 नीरज कुमार शामिल थे। इन सभी की संयुक्त मेहनत से यह बड़ी सफलता संभव हो सकी।

    जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे अभियान में शामिल अधिकारियों और जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराधी चाहे कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून के शिकंजे से नहीं बच सकता।

    स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की तेज और निष्पक्ष कार्रवाई से आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है।

    निस्संदेह, इस मामले में जामताड़ा पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि टीमवर्क, सही दिशा और मजबूत नेतृत्व के बल पर किसी भी जटिल से जटिल मामले का समाधान संभव है। पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की सक्रियता ने अपराधियों के मनोबल को तोड़ा है और जनता को यह भरोसा दिलाया है कि जामताड़ा पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले में आन बान और शान से लहराया तिरंगा; हर्ष और उल्लास से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस
    Next Article भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्त्ताओ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय देश रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य तिथि मनाया गया

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.