बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर विभिन्न विद्यालयों में चलाया गया सफाई अभियान
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के तहत विभिन्न ग्रामों में स्वच्छता व देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में प्रखंड के विभिन्न विद्यलयों में बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के निर्देश पर एक्टिव ब्लॉक वॉश को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद रफिक हुसैन एवं BC ISA आशीष गोप के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर और आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद ग्राम में रैली निकालकर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश दिया गया, जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं स्वच्छ सुजल ग्राम के निर्माण का शपथ दिलाया गया। विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर पूरे ग्राम में नारे लगाए। इससे ग्रामवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ-साथ देशभक्ति की भावना भी जागृत हुई।
बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। इन गतिविधियों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की आदत को प्रोत्साहन मिला और आगामी स्वतंत्रता दिवस को एक स्वच्छ और गौरवपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प मजबूत हुआ।

