खड़ंगाझार में तीन मंदिरों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टेल्को थाना पुलिस ने खड़ंगाझार स्थित तीन मंदिरों में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले एवं चोरी के आभूषण खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सचिन पत्रों धर्मनाथ वर्मा शामिल हैं।

इनके पास से चोरी गए पीतल, तांबा, पीतल का छोटा लोटा, तांबे के तार, पीतल की गिल्ट, पीतल की थाली, पीतल का कटोरा, चांदी का जेवर, पीतल की घंटी समेत विभिन्न धातुओं के आभूषण बरामद हुए हैं। बरामद सामान का कुल मूल्य 2335 रुपये आंका गया है।

मामले में टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एसआई शशिकांत कुमार , सोहन कुमार मोहम्मद शफी के खलीक अहमद भवन महतो समेत पूरी टीम की अहम भूमिका रही। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने SSP और सिटी एसपी के साथ पूरी टीम की सराहना की है

