Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में आज जिले के नाला प्रखंड के चिन्हित उच्च विद्यालयों में गठित साइबर सुरक्षा क्लबों में जिले से नामित अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को बताए इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के गुर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में आज जिले के नाला प्रखंड के चिन्हित उच्च विद्यालयों में गठित साइबर सुरक्षा क्लबों में जिले से नामित अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को बताए इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के गुर

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 12, 2025Updated:August 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में आज जिले के नाला प्रखंड के चिन्हित उच्च विद्यालयों में गठित साइबर सुरक्षा क्लबों में जिले से नामित अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को बताए इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के गुर

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला अंतर्गत नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में जागरूकता फैलाने हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 12.08.2025 को जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड के नामित उच्च विद्यालयों यथा पीएम श्री केजीबीवी नाला, हाई स्कूल गेरिया, हाई स्कूल मोहनपुर, हाई स्कूल कालीपहाड़ी, प्लस 2 हाई स्कूल नाला, हाई स्कूल देबजोर, हाई स्कूल अफजलपुर, हाई स्कूल कृष्णपुर, हाई स्कूल पंजुनिया, हाई स्कूल सुंदरपुर में गठित साइबर सुरक्षा क्लब में जिला स्तर से नामित नोडल पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने विद्यालयों में साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नामित पदाधिकारियों के द्वारा प्रोग्राम ऑन सेफर इंटरनेट यूज एंड साइबर अवेयरनेस विषय पर आयोजित इवेंट में छात्र छात्राओं को इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) विषय पर जागरूक किया गया। समय समय पर एन.आई.सी जामताड़ा द्वारा साइबर सिक्यूरिटी से संबंधित पीपीटी एवं क्रियाकलाप की सूची विद्यालय को देकर बिभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया जाता है।

    इस मौके पर नामित अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और तकनीकी उपकरणों के तेजी से बढ़ते उपयोग, बैंकिंग, शिक्षा, संचार, सोशल मीडिया, खरीदारी जैसे अनेक क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम के बढ़ते प्रयोग से होने वाले लाभ के साथ साथ बढ़ रहे साइबर फ्रॉड को लेकर विस्तार से जागरूक किया। बताया कि आज हमें साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम (Cyber Security Awareness Program) की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। बच्चों को साइबर अपराध, इसमें दिए जाने वाले सजा के प्रावधान के साथ साथ इससे बचाव को लेकर जरूरी टिप्स दिए गए साथ ही अपने अभिभावकों के अलावा दोस्तों और रिश्तेदारों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

    इस मौके पर नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन, सम्बन्धित विद्यालयों में जिला स्तर से नामित अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, शिक्षक सहित छात्र छात्रा आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार प्रकोष्ठ में आयोजित हुआ जनता दरबार
    Next Article बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर विभिन्न विद्यालयों में चलाया गया सफाई अभियान

    Related Posts

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    May 4, 2026

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    May 4, 2026

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.