विश्व आदिवासी दिवस के अवसर समाहरणालय स्थित ओल्ड वेयर हाउस सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने झारखंड राज्य के आदिवासी महापुरुषों एवं वीर नायकों के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि
आज दिनांक 09.08.2025 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समाहरणालय, जामताड़ा स्थित ओल्ड वेयर हाउस में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड राज्य के आदिवासी महापुरुषों एवं वीर नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
_*अमर शहीदों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया नमन*_
इस अवसर पर उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) सहित सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, तिलका मांझी, फुलो-झानो एवं दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया।
_*आदिवासी विभूतियों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा स्वतंत्रता संग्राम में जो अद्वितीय योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा – उपायुक्त*_
इस अवसर पर उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी विभूतियों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा स्वतंत्रता संग्राम में जो अद्वितीय योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा। हमें उनके आदर्शों एवं पदचिन्हों पर चलकर उनके बताए मार्गों को आत्मसात करते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और उनके योगदान से सीखने की जरूरत है। आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर हमारे देश की समृद्धि एवं विविधता का प्रतीक है। उनके पारंपरिक ज्ञान, जीवनशैली, पर्यावरण के प्रति उनके लगाव को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा नियम एवं नीति के तहत हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प लें कि हम आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा करेंगे, उनके साथ सम्मान एवं समानता का व्यवहार करेंगे। उन्होंने प्रकृति संरक्षण पर सभी से अपना सकारात्मक योगदान देने का अपील किया।
_*इस अवसर पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन के अलावा संबंधित जिला स्तरीय वरीय एवं कनीय अधिकारी मौजूद रहे।

