नेमरा में शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव हुए शामिल, हेमंत सोरेन से की मुलाकात
रामगढ़/नेमरा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को नेमरा, गोला (रामगढ़) पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

