Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर में माँ भवानी यूथ क्लब द्वारा दुर्गापूजा पंडाल निर्माण हेतु भूमिपूजन, भूटान के प्राचीन शिव मंदिर पर आधारित होगा थीम
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आदित्यपुर में माँ भवानी यूथ क्लब द्वारा दुर्गापूजा पंडाल निर्माण हेतु भूमिपूजन, भूटान के प्राचीन शिव मंदिर पर आधारित होगा थीम

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 5, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर में माँ भवानी यूथ क्लब द्वारा दुर्गापूजा पंडाल निर्माण हेतु भूमिपूजन, भूटान के प्राचीन शिव मंदिर पर आधारित होगा थीम
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    आदित्यपुर। श्री श्री दुर्गापूजा समिति माँ भवानी यूथ क्लब, हरीओम नगर द्वारा मंगलवार को अध्यक्ष व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार की अगुवाई में दुर्गापूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग व समिति सदस्य मौजूद रहे।

    अम्बुज कुमार ने बताया कि इस वर्ष का पंडाल भूटान के प्राचीन शिव मंदिर के थीम पर आधारित होगा। लगभग 70 फ़ीट ऊंचा व 60 फ़ीट चौड़ा पंडाल पाँच मंदिरों से सुसज्जित होगा। प्रवेश द्वार पर विशाल मंदिर, चारों ओर चाहरदीवारी, भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और माँ दुर्गा की उकेरी गई मूर्तियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी।

    7,000 वर्ग फ़ीट में तैयार होने वाला पंडाल, नंदी महाराज और शिवलिंग से सुसज्जित होगा। मुख्य सड़क से पंडाल तक आकर्षक विद्युत सज्जा, बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

    भूमिपूजन आचार्य रामजी पांडेय व जितेंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी आरके सिन्हा और विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद प्रो. त्रिपुर झा सहित पूजा समिति व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनव ज्योति विद्या मंदिर गम्हरिया में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, शोकसभा आयोजित
    Next Article नेमरा में शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव हुए शामिल, हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    Related Posts

    महाप्रभु की रथयात्रा में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा बिस्कुट व पेयजल

    July 16, 2026

    खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं संग खींचा रथ

    July 16, 2026

    भ्रष्टाचार के खिलाफ मंदिरों में सुशासन की नई क्रांति

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महाप्रभु की रथयात्रा में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा बिस्कुट व पेयजल

    खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं संग खींचा रथ

    भ्रष्टाचार के खिलाफ मंदिरों में सुशासन की नई क्रांति

    मंदिरों में भ्रष्टाचार: सुशासन की नई क्रांति का सूत्रपात जरूरी

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां में महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर रथयात्रा में खींचा रथ

    चाटुकारिता की राजनीति: आत्मसम्मान की सरेआम नीलामी

    मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन पर बड़ा दांव: ऐतिहासिक फैसले की उम्मीद

    मानसून सत्र का बड़ा दांव: महिला आरक्षण, परिसीमन और बदलती राजनीति

    प्रजा का हाल जानने रथ पर निकले जगत के नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची डोर, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.