
केंद्र के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता घूम घूम कर लोगों को केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं इसी कड़ी में जमशेदपुर में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के नेतृत्व में महानगर भाजपा द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत पार्टी के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता लोगों तक पहुंच रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए पिछले 9 साल के कार्यों का लेखा-जोखा पेश कर रहे हैं साथ ही आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से मौका देने की अपील कर रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश में पिछले 9 साल का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री देश को चला रहे हैं जो आगे भी जारी रहे इसी निमित्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जन जागरण अभियान चला रही है

