झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव को राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव पुष्पगुच्छ भेंट कर किया शिष्टाचार मुलाकात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जामताड़ा: झारखंड सरकार द्वारा श्री जानकी यादव जी को झारखंड प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें श्री दिनेश यादव राजद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जामताड़ा जिला राजद प्रतिनिधि मंडल द्वारा पूष्पगूच्छ से सम्मानित किया गया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हें जामताड़ा जिला के पिछड़ा वर्ग की समस्याओं से अवगत कराया गया तथा आसन्न नगर निकायों का चुनाव शीघ्र कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया गया। अध्यक्ष जी ने नगर निकायों का चुनाव शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर राजद प्रदेश सचिव सत्यपाल यादव,डा0 नन्द कुमार यादव,वरीय राजद नेता अशोक चौधरी, मुशर्रफ़ अंसारी, विजय यादव, अल्ताफ आलम, आदि उपस्थित रहे। झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री जानकी यादव जी को राजद जिलाध्यक्ष जामताड़ा श्री दिनेश यादव पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए।

