राष्ट्र संवाद सं
कुंडहित (जामताड़ा): गुरुवार को कुंडहित थाना क्षेत्र के खजूरी जोड़बहिंगा सड़क पर करीब दोपहर 12:00 वज्रपात से पति और पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नाला प्रखंड क्षेत्र के बड़ारामपुर के पंचायत समिति सदस्य अरती मरांडी और उसके पति पांडु बाइक में सवार होकर अपने गांव बड़ा रामपुर से कुंडहित खाजुरी होते हुए मांदरपुर रिश्तेदार के घर जा रहे थे।इस दरमियान जोड़बाहिंगा सड़क पर आकाशीय बिजली गिरने से पंचायत समिति सदस्य एवं उनके पती का मौत हो गई।पक्षदर्शियों द्वारा 108 एम्बुलेंस कॉल कॉल किया गया जहां 108 पहुंचकर पंचायत समिति सदस्य के पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं घटना का जानकारी मिलते ही कुंडहित पुलिस भी घटना स्थल में पहुंच गई। कुंडहित पुलिस द्वारा मृतक पंचायत समिति सदस्य को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वही कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्सकों द्वारा दोनों पति-पत्नी को मृत्य घोषित कर दी गई है ।इधर घटना की जानकारी मिलते ही नाला के प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी, अंचल अधिकारी कयुम अंसारी एवं कुंडहित के अंचल अधिकारी सीताराम महतो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतक पंचायत समिति सदस्य एवं उनके पति का जायजा लिया। इस मामले को लेकर कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है । वही इस घटना की सूचना पाकर भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ,नाला प्रखंड के उप प्रमुख समर माजी, टेसजुरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली भी पहुंचे।

