Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कल्याण अस्पताल कुंजबोना का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल प्रबंधन को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कल्याण अस्पताल कुंजबोना का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल प्रबंधन को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा

    जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के निर्देश पर सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने कल्याण अस्पताल कुंजबोना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय की स्थिति, मरीजों के लिए बेड की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की।

    निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने संबंधित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर कार्य प्रणाली अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसडीओ ने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज को समुचित सुविधा मिलनी चाहिए, इसके लिए सभी स्टाफ की जिम्मेदारी तय की गई है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन को रोजाना साफ-सफाई सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर सेवा देने का निर्देश दिया गया।

    अचानक हुए इस निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया, लेकिन एसडीओ ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया जनहित में है और आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना सरकार की प्राथमिकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित प्रखंड में जल सहियाओं ने दिलवाया 360 लोगों का सिटीजन फीडबैक, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 में सराहनीय योगदान
    Next Article डीएवी के विद्यार्थियों को दिया शिक्षाविदों ने सलाह

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम से नई धुरी: बीजिंग-इस्लामाबाद बेचैन, भारत का उदय

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.