Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी अखाड़ा दल निर्धारित रूट व समय का करेंगे पालन – उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    सभी अखाड़ा दल निर्धारित रूट व समय का करेंगे पालन – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    डीजे बजाने पर रहेगी पूर्ण पाबंदी – एसएसपी
    उपद्रवियों को चिह्नित कर प्रशासन को करें सूचित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता:

    राष्ट्र संवाद, धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में न्यू टाउन हॉल में मुहर्रम को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी अखाड़ा दल निर्धारित रूट एवं समय का पालन सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी त्योहार से पहले रूट का भौतिक सत्यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार, भ्रामक प्रचार, धार्मिक भावना को आहत करने या किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। अफवाह या दुष्प्रचार की जानकारी तुरंत निकटतम थाना को देने का अनुरोध किया गया। उपायुक्त ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी सतर्क रहेंगे। बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए पानी, बिजली, साफ-सफाई आदि मुद्दों का समाधान जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। उन्होंने शांति समिति से अपील की कि उपद्रवी तत्वों, सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने वालों की सूचना पुलिस को दें और त्योहार में प्रशासन के साथ सहयोग करें।
    वरीय पुलिस अधीक्षक ने अखाड़ा दलों से ताजिया की ऊंचाई ऐसी रखने का अनुरोध किया जिससे मार्ग में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक में भोला राम, राम गोपाल भुवानिया, गुरमीत सिंह, भगत सिंह, विजय शर्मा, शकील अहमद, मेराज खान, गुल्लू चौधरी, मोहम्मद अफजल, निसार आलम, रतिलाल महतो, डब्लू बाउरी, दिल मोहम्मद, आनंद कुमार सिंह, एजाज अहमद, राजेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप नारनोली, मोहम्मद तबरेज, पिंटू कुमार तुरी, मोबिन अंसारी, अजीत कुमार मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। सुझावों में खतरनाक करतब न दिखाने, जुलूस के दौरान भारी वाहनों पर प्रतिबंध, शांति समिति के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, पानी-बिजली की आपूर्ति, बंद स्ट्रीट लाइट चालू कराने, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर व एंबुलेंस की व्यवस्था, सड़क मरम्मत कराने आदि शामिल रहे। बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन, सभी बीडीओ, अंचल अधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी राम नारायण, सभी विभागों के पदाधिकारी, डीएसपी शंकर कामती, धीरेंद्र नारायण बंका, सुमित कुमार, नौशाद आलम, अरविन्द कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रतिभा को सम्मान, राष्ट्र को प्रगति, युवा मोर्चा का प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न
    Next Article बेस्ट बेंच प्रेशर अवार्ड से सम्मानित आयुष संतोषी को वेक्सो इंडिया 6 जुलाई को करेगा मोमेंटो प्रदान

    Related Posts

    25 मई को दामोदर महोत्सव, राज्यपाल पहुंचेंगे दामोदर के उद्गम स्थल पर विधायक सरयू राय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

    May 22, 2026

    भारतीय कला परम्पराएं जीवंत सांस्कृतिक धरोहर : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

    May 22, 2026

    राजीव गांधी के 36वें शहादत दिवस पर साकची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    25 मई को दामोदर महोत्सव, राज्यपाल पहुंचेंगे दामोदर के उद्गम स्थल पर विधायक सरयू राय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

    भारतीय कला परम्पराएं जीवंत सांस्कृतिक धरोहर : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

    राजीव गांधी के 36वें शहादत दिवस पर साकची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    चमकता आईना के प्रकाशक विनय शुक्ला की माता का निधन, आज निकलेगी अंतिम यात्रा

    भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी न्यायालयों और बार भवन में पेयजल और स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था जरूरी: राजेश शुक्ल 

    कदमा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, आठ आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार से अधिक नकद बरामद

    उप विकास आयुक्त, जामताड़ा निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आज उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    जामताड़ा में शनिवार को चलेगा विशेष जांच अभियान

    जामताड़ा में कल प्रकाशित होगी अनमैप्ड मतदाताओं की सूची

    दिल्ली की गर्जाना रैली में शामिल होने जमशेदपुर से रवाना हुए 700 से अधिक आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.