Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रतिभा को सम्मान, राष्ट्र को प्रगति, युवा मोर्चा का प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न
    Uncategorized

    प्रतिभा को सम्मान, राष्ट्र को प्रगति, युवा मोर्चा का प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    राष्ट्र संवाद धनबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा, धनबाद महानगर द्वारा बुधवार 2 जुलाई को इंडस्ट्री एंड कमर्स हाउस, जोड़ा फाटक रोड में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह का आयोजन महानगर अध्यक्ष नित्यानंद मंडल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भा.ज.यु.मो. के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, भा.ज.पा. महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री रूपेश सिन्हा, भा.ज.पा. जिला महामंत्री व युवा मोर्चा प्रभारी श्री मानस प्रसून, तथा युवा नेत्री शताक्षी सिंह मंचासीन रहे।सभी गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल भेंटकर सम्मानित किया, साथ ही बाघमारा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजन सिन्हा सहित अन्य शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।प्रतिभा सम्मान को संबोधित करते हुए शशांक राज, प्रदेश अध्यक्ष, भा.ज.यु.मो ने कहा प्रतिभा को सम्मान देना भाजपा की परंपरा रही है। ये छात्र भारत का भविष्य हैं और हम इनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। शत्रुघ्न महतो, विधायक, बाघमारा ने कहा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान सिर्फ एक आयोजन नहीं, समाज को एक सकारात्मक दिशा देने वाली पहल है। शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का मूल है।श्रवण राय, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा धनबाद की प्रतिभाएं देश के किसी कोने से कम नहीं हैं। ऐसे सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज को भी शिक्षा के प्रति जागरूक बनाते हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के साथ खड़ी है।शारदा सिंह, अध्यक्ष, जिला परिषद ने कहा बच्चों में छुपी प्रतिभा को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहन देना, हमारा सामाजिक कर्तव्य है। ये युवा ही कल के नेता, वैज्ञानिक और नीति निर्माता हैं। रूपेश सिन्हा, प्रदेश महामंत्री, युवा मोर्चा ने कहा जो विद्यार्थी आज सम्मानित हो रहे हैं, वे कल भारत के नेतृत्वकर्ता बनेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहनवारा में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील
    Next Article सभी अखाड़ा दल निर्धारित रूट व समय का करेंगे पालन – उपायुक्त

    Related Posts

    How to Evaluate the Reliability of Online Information

    October 16, 2026

    Chicken Road: Una Nueva Perspectiva en Juegos de Casino Casual

    October 15, 2026

    Як тематичний інформаційний портал допомагає знаходити практичні рішення для щоденного життя

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्यमंत्री मातृ-वियोग में, इधर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    समाज के कर्णधारों की चाटुकारिता और जन-मानस का दूषितीकरण—

    सुप्रीम कोर्ट के आवश्यक न्यायिक फैसलों के उजाले

    सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

    दुर्गोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है : काले

    दुर्गापूजा के बीच 108 एंबुलेंस कर्मियों की चेतावनी, 21 से ठप कर सकते हैं सेवा

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.