Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हनवारा में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील
    Breaking News झारखंड

    हनवारा में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवादाता – ए बी सिद्दीकी

    हनवारा: आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की, जिसमें विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रशासन की ओर से सभी लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम जुलूस को पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाए और तय समय पर इसे संपन्न किया जाए। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की बात कही और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही, किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को देने का आग्रह किया गया। बैठक में उपस्थित सभी समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारा और सहयोग के साथ मोहर्रम पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शांति और सौहार्द्र की मिसाल कायम की जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से की एंबुलेंस की मांग
    Next Article प्रतिभा को सम्मान, राष्ट्र को प्रगति, युवा मोर्चा का प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न

    Related Posts

    बिष्टुपुर में सरयू राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान का पाठ

    July 7, 2026

    भारी बारिश ने किया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप: भूस्खलन के बाद घंटों जाम में फंसे वाहन

    July 7, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में सरयू राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान का पाठ

    भारी बारिश ने किया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप: भूस्खलन के बाद घंटों जाम में फंसे वाहन

    राजीव गांधी की विरासत: आधुनिक भारत के निर्माण पर जारी बहस

    डिजिटल क्रांति और साइबर अपराध: बढ़ती चुनौती, गहराता विश्वास का संकट

    जमशेदपुर में ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई: युवाओं का भविष्य बचाने की चुनौती

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.