Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेस्ट बेंच प्रेशर अवार्ड से सम्मानित आयुष संतोषी को वेक्सो इंडिया 6 जुलाई को करेगा मोमेंटो प्रदान
    Breaking News झारखंड

    बेस्ट बेंच प्रेशर अवार्ड से सम्मानित आयुष संतोषी को वेक्सो इंडिया 6 जुलाई को करेगा मोमेंटो प्रदान

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    देवघर। स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के युग्म बैनर तले 6 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अपने शहर के बेटा पत्रकार अजय कुमार संतोषी एवं कुमारी अलका सोनी के ज्येष्ठ पुत्र आयुष संतोषी को वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव एवं अन्य अतिथियों के करकमलों से मोमेंटो देकर सम्मानित किया जायेगा। ज्ञात हो आयुष का जन्म 30 सितंबर, 2006 को बाबा नगरी देवघर में हुआ था। उसकी पढ़ाई की शुरुआत नर्सरी से के.जी, मदर टच प्ले स्कूल से, प्रथम से पंचम कैरियर स्कूल से एवं षष्ठ से द्वादश गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई। वर्तमान में वह पंजाब में पाठ्यरत है। उसने हाल में ही बेस्ट बेंच प्रेशर अवार्ड अपनी झोली में लेकर शहर का नाम बढ़ाया। हनुमान जी को अपना आदर्श मानने वाले आयुष, अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पिता को समर्पित करते हुए जानकारी दी कि भविष्य में वह बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में जाने की तमन्ना रखता है। वह बॉडी बिल्डिंग के संदर्भ में कहता है- शरीर सौष्ठव या बॉडीबिल्डिंग, सौंदर्यबोध के प्रयोजनों के लिए किसी व्यक्ति द्वारा क्रमशः प्रतिरोध व्यायाम का उपयोग करके शरीर मांसलता को नियंत्रित एवं विकसित करने की प्रक्रिया को कहा जाता है। इस गतिविधि में संलग्न व्यक्ति को बॉडी बिल्डर कहा जाता है। बॉडीबिल्डिंग का उद्देश्य शारीरिक शक्ति और मांसपेशियों की परिभाषा को बढ़ाना है, जिससे शरीर का रूप और संरचना सुधारी जाती है। बॉडीबिल्डिंग में प्रमुख रूप से वजन उठाने और प्रतिरोध प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाता है। इस प्रकार के व्यायाम मांसपेशियों की वृद्धि में मदद करते हैं। इन व्यायामों में बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट, स्क्वाट्स, बाइसेप्स कर्ल्स, और अन्य विभिन्न व्यायाम शामिल होते हैं, जो मांसपेशियों को चुनौती देते हैं और उन्हें आकार देते हैं। मांसपेशियों की वृद्धि के लिए सही आहार और पोषण का होना अत्यंत आवश्यक है। बॉडीबिल्डर उच्च प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, और स्वस्थ वसा से भरपूर आहार का सेवन करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे प्रोटीन शेक्स, विटामिन्स, और अन्य पूरक आहार का भी सेवन करते हैं, ताकि मांसपेशियों की वृद्धि और पुनर्निर्माण बेहतर तरीके से हो सके। बॉडीबिल्डिंग में केवल व्यायाम पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। मांसपेशियों के विकास के लिए उन्हें पर्याप्त विश्राम और वसूली का समय भी चाहिए। बॉडीबिल्डिंग में अच्छी नींद और विश्राम के महत्व को नकारा नहीं जा सकता, क्योंकि मांसपेशियां तब ही ठीक से बढ़ती हैं जब उन्हें ठीक से आराम मिलता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभी अखाड़ा दल निर्धारित रूट व समय का करेंगे पालन – उपायुक्त
    Next Article अटल क्लिनिक में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.