Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन बने भरत सिंह, लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष बनी अंजुला सिंह किया डॉक्टरों और सी.ए. का सम्मान
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन बने भरत सिंह, लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष बनी अंजुला सिंह किया डॉक्टरों और सी.ए. का सम्मान

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन बने भरत सिंह, लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष बनी अंजुला सिंह किया डॉक्टरों और सी.ए. का सम्मान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर 01 जुलाई: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के लिए आज का दिन गौरवशाली रहा, जब क्लब के नए सत्र की औपचारिक शुरुआत के साथ नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह को लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 ए रीजन-1 जॉन-सी का जॉन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।
    क्लब की नई अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, सचिव लायन आयुष्मान सिंह और कोषाध्यक्ष लायन सौरव आनंद को भी पदभार सौंपा गया। सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण और समाज के लिए कार्य करने के संकल्प के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ ग्रहण कीं।
    इसी कड़ी में डॉक्टर्स डे और सी.ए. डे के पावन अवसर पर समाज के लिए समर्पित सेवा देने वाले डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। जिन विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया, उनमें सी.ए. रमेश अग्रवाल, सी.ए. तारक घोष, सी.ए. गौतम कुंडू, सी.ए. विकास सिंह, डॉ. भास्कर, डॉ. जिया अहमद, डॉ. कृष्णा, डॉ. संतोष कुमार संगीत, डॉ. एन.सी. गोराई, और डॉ. राणा प्रवीण शामिल थे। जिसके बाद केक काटकर लायंस डे, डॉक्टर्स डे और सी.ए. डे मनाया गया।
    इस अवसर पर एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने कहा कि लायंस क्लब एक ऐसा मंच है, जो निःस्वार्थ सेवा के मूल मंत्र पर आधारित है। मुझे जॉन चेयरपर्सन के रूप में मिली यह नई जिम्मेदारी न केवल एक सम्मान है, बल्कि समाज के प्रति मेरे कर्तव्यों को और मजबूत करती है।

    क्लब की नव नियुक्त अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने कहा कि सेवा कार्य ही लायंस क्लब की आत्मा है। मैं अध्यक्ष के रूप में सभी सदस्यों के साथ मिलकर समाज की भलाई के लिए सक्रिय भूमिका निभाऊंगी।
    कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के लायन अंजुला सिंह, लायन मनोज सोनी, लायन आयुष्मान सिंह, लायन सौरभ आनन्द, लायन मिनल शर्मा, लायन विनीत श्रीवास्तव, लायन राजेश सिंह, लायन डॉ. राणा प्रवीण, लायन करण गोराई, लायन राजीव कुमार, लायन सुनन्दा सिंह, सुधीर पाण्डे, लायन युवराज सिंह, लायन राहुल सिंह, आकाश रजक, संजय कुमार सेन, संतोष झा, बिजय भगत, सुकुमार जेसवाल, रंजीत सिंह समेत गणमान्य नागरिक और सम्मानित डॉक्टर एवं सी.ए. उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में हेमंत सोरेन का किया गया पुतला दहन
    Next Article आदिवासी समाज और शहीद वंशजों पर लाठीचार्ज से आक्रोशित जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.