आदिवासी समाज और शहीद वंशजों पर लाठीचार्ज से आक्रोशित जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
दिनेश कुमार ने कहा- काले अध्याय के रूप में दर्ज होगी अबुआ सरकार की तानाशाही
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में हूल दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शांतिपूर्ण ढंग से जुटे आदिवासी समाज के लोगों और शहीद सिदो-कान्हू के वंशजों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बर लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग से पूरे झारखंड में आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मंगलवार को साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर झारखंड सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस घटना को आदिवासी अस्मिता और शहीदों के बलिदान का अपमान बताया।
पुतला दहन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे झारखंड के लिए काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद को ‘अबुआ सरकार’ कहती है, वही सरकार आज झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक गौरव को कुचलने पर उतारू है।

