भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में हेमंत सोरेन का किया गया पुतला दहन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: विगत कल हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह में हेमंत सरकार के द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण करवाई के खिलाफ आज जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में जामताड़ा मुख्यालय स्थित सुभाष चौक में झारखण्ड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया!!
जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि विगत कल पूरे संथाल में हूल दिवस के अवसर पर हूल दिवस मनाया जा रहा था जिसका शुरुआत संथाल परगना के भोगनाडीह से ही हुआ था!सिद्धू कान्हू जिन्होंने हूल दिवस का शुरूआत किया था उनके वंशज जिनका पहला अधिकार है सिद्दू कान्हू का पूजा करने का,इस कार्यक्रम को करने का उनके वंशज जब वहां गए इस कार्यक्रम को करने के लिए तब यह आदिवासी विरोधी सरकार,सिद्धू कान्हू जी के मर्यादाओं को तार-तार करने वाली सरकार हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाले सरकार ने बर्बरता से उनके वंशजों के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चलाया गया!झारखंड प्रशासन को समझना चाहिए कि वह किनके ऊपर लाठी चला रहे थे जिनकी कल पूजा हो रही थी,जिनकी गाथाएं पूरा झारखंड में सुनाया रहा था,जिनके बारे में लोग कल प्रार्थना कर रहे थे ऐसे सिद्धू कान्हू जी के वंशजों के ऊपर कल बर्बरता पूर्वक लाठी चलाई गई!जो सरकार दम भरती है कि वह आदिवासियों की सरकार है और आदिवासियों के देवता के वंशजों को ही कल उन्होंने बेइज्जत करने का काम किया है!भोगनाडीह को कल जलियांवाला बाग बनाने का कोशिश किया गया है!भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है और भारतीय जनता पार्टी पूरे आदिवासियों के साथ खड़ी है, सिद्धू कान्हू जी के जो विचार थे उसको आगे लेकर बढ़ने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है इसी निमित्त कल के घटना के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जामताड़ा मुख्यालय सुभाष चौक में हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया!
भाजपा नेता माधव चंद्र महतो नें कहा कि आजादी की पहली लड़ाई साहिबगंज जिला के बहरेट प्रखंड के भोगनाडी से शुरू हुआ था!आजादी की पहली लड़ाई इसलिए क्योंकि 1855 में सबसे पहले सिर्फ अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ किसी ने सबसे पहले आवाज उठाया तो संथाल परगना का बेटा सिद्धू कानू,फूलो झंहो तथा चाँद भैरव नें किया था! जब कल भोगनाडीह में उन शहीदों के मूर्ति के सामने उनके वंशज सहित लाखों की संख्या में आदिवासी और मूलवासी पूजा करने जाते हैं उनको नमन करने जाते हैं, उनकी आराधना करने जाते हैं, उनका स्मरण करने जाते हैं!तथा भारतीय जनता पार्टी के विराट समूह को देखते हुए यह निकम्मी सरकार जो यह दम भरने वाली काम करता है कि वो अबुआ की सरकार है वहां के पुलिस प्रशासन के माध्यम से आदिवासियों के ऊपर लाठीचार्ज किया जाता है तथा आंसू गैस के गोले भी छोड़े जाते हैं यह भी पता चला है कि गोली भी शायद चली है! इसी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी आज पूरे झारखंड में हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर रही है इसके निमित्त जामताड़ा में भी पुतला दहन किया गया!!
मौक़े पर मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,महामंत्री दिलीप हेमब्रम,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल,ज़िला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल,ज़िला मंत्री मोहन शर्मा, ज़िला मिडिया प्रभारी आभा आर्या, सह मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत,अब्दुर रकीब अंसारी, किरण बेसरा,मंगल सोरेन, निर्मल सोरेन,चंदन राउत,अबीता हांसदा,पिंटू गुप्ता,अंजनी तिवारी,लोकेश महतो, प्रवीण मिश्रा,अमित मंडल,रंजीत राणा, मनोज दें,उदय मंडल उपस्थित रहें!

